{"_id":"60fac06c0d8277693f3f7348","slug":"rajasthan-a-new-airport-will-be-built-in-kota-cm-gehlot-has-approved-the-allocation-of-1250-acres-of-land","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: कोटा में बनेगा नया एयरपोर्ट, सीएम गहलोत ने दी 1250 एकड़ जमीन आवंटन की मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: कोटा में बनेगा नया एयरपोर्ट, सीएम गहलोत ने दी 1250 एकड़ जमीन आवंटन की मंजूरी
Fri, 23 Jul 2021 06:43 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 23 Jul 2021 06:43 PM IST
सार
राजस्थान के कोटा शहर में नया एयरपोर्ट बनेगा। इसके लिए 1250 एकड़ जमीन आवंटित करने की मंजूरी दे दी गई है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
- फोटो : twitter.com/ashokgehlot51
विस्तार
राजस्थान के कोटा शहर में नया एयरपोर्ट बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसके लिए 1250 एकड़ जमीन के आवंटन की मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
इस बारे में कोटा के कलेक्टर को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इस मंजूरी के साथ ही कोटा में नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण शुरू हो जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न कारणों से मौजूदा एयरपोर्ट का विस्तार संभव नहीं था। मुख्यमंत्री की पहल और राज्य सरकार द्वारा किए गए लगातार प्रयासों के कारण केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्रालय ने कोटा में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण की मंजूरी दे दी।
विज्ञापन
मुफ्त दी जाएगी जमीन
केंद्र व राज्य सरकार के अधिकारियों द्वारा प्रोजेक्ट के लिए जमीन चुनने के बाद मुख्यमंत्री ने मुफ्त जमीन देने का फैसला किया। कोटा में नए व बड़े एयरपोर्ट के निर्माण से राज्य में एयर कनेक्टिविटी बढ़ जाएगी। इसके साथ ही कोटा व आसपास के क्षेत्रों का तेजी से विकास हो सकेगा।
विज्ञापन