फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   MP student hanged herself in the hostel room preparing for NEET in Kota

RAJ News: MP की छात्रा होस्टल के कमरे में फांसी के फंदे पर झूली, कोटा में नीट की तैयारी कर रही थी

Wed, 26 Apr 2023 05:34 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 26 Apr 2023 05:34 PM IST
सार

राशि के होस्टल में रहने वाली छात्राओं के मुताबिक, मंगलवार सुबह से राशि होस्टल में दिखी ही नहीं, पहले तो हमें लगा कि वह बीमार होगी। लेकिन जब दोपहर तक वह नहीं दिखी तो हम उसे देखने के लिए उसके कमरे में गए लेकिन उसने गेट नहीं खोला

विज्ञापन
MP student hanged herself in the hostel room preparing for NEET in Kota
छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोटा में एक और नीट स्टूडेंट फांसी के फंदे पर झूल गई। 19 साल की छात्रा का शव होस्टल के कमरे में ही फंदे पर लटका मिला था। वह अक्सर बीमार रहती थी, जिस वजह से मानसिक रूप से तनाव में थी। बुधवार को एमबीएस हॉस्पिटल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने मृतका के परिजनों को मौत की सूचना दी है।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला
कोटा के तलवंडी इलाके के एक होस्टल में सुसाइड करने वाली युवती मध्य प्रदेश के सागर जिले की रहने वाली है। मृतका राशि जैन (19) की दोस्तों का कहना है कि वह पिछले कई दिनों से कोचिंग नहीं जा रही थी। सात मई को नीट यूजीसी का एग्जाम होना था, लेकिन अपनी बीमारी के कारण वह पढ़ाई नहीं कर पा रही थी। इसी वजह से राशि काफी ज्यादा तनाव में थी।

विज्ञापन

राशि के होस्टल में रहने वाली छात्राओं के मुताबिक, मंगलवार सुबह से राशि होस्टल में दिखी ही नहीं, पहले तो हमें लगा कि वह बीमार होगी। लेकिन जब दोपहर तक वह नहीं दिखी तो हम उसे देखने के लिए उसके कमरे में गए लेकिन उसने गेट नहीं खोला तो हमने इसकी सूचना होस्टल संचालक को दी। उन्होंने कमरा खोला तो राशि फंदे पर लटकी मिली। पुलिस को भी जानकारी दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कारणों की तलाश की जा रही है
कोटा डीएसपी अमर सिंह ने बताया कि मृतका मंगलवार दोपहर को सुसाइड किया है। आत्महत्या के कारण फिलहाल सामने नहीं आए हैं। वह होस्टल में ही रहकर नीट की तैयारी कर रही थी। बीमार होने की वजह से वह ठीक से पढ़ नहीं कर पा रही थी, एग्जाम नजदीक था, कोर्स पूरा नहीं हो हुआ था, इसलिए वह तनाव में थी।

जानकारी के मुताबिक, राशि अपने परिवार की सबसे छोटी बेटी थी। उसके पिता किसान हैं, जिन्होंने बड़ी उम्मीदों के साथ पैसा लगाकर अपनी बच्ची को पढ़ने कोटा भेजा था।

कोटा में इस साल भी हुए कई स्टूडेंट्स के सुसाइड 
कोटा में 14 जनवरी 2023 को यूपी निवासी अली राजा ने सुसाइड किया था। वह कोटा में रखकर आईआईटी की तैयारी कर रहा था। इसके अगले ही दिन 15 जनवरी को प्रयागराज के रहने वाले रणजीत (22) ने सुसाइड कर लिया था। स्टूडेंट के पास सुसाइड नोट में लिखा मिला- मैं विष्णु का अंश हूं, मैं भगवान से मिलने जा रहा हूं। चार दिन बाद जवाहर नगर थाना क्षेत्र में 19 जनवरी को एक स्टूडेंट ने सुसाइड की कोशिश की। स्टूडेंट ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली थी। लेकिन समय रहते स्थानीय लोगों ने उसे बचाया और हॉस्पिटल पहुंचाया। स्टूडेंट बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले का रहने वाला था।


कोटा में 29 जनवरी को विज्ञान नगर इलाके में कोचिंग स्टूडेंट ने सुसाइड की कोशिश की। स्टूडेंट हॉस्टल की चौथी मंजिल की बालकनी से नीचे कूद गया था। गंभीर हालत में उसे प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। स्टूडेंट के बालकनी से गिरते समय का सीसीटीवी वीडियो भी मिला था। 8 फरवरी को कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र के लेडमार्क सिटी इलाके में एक छात्रा ने मल्टीस्टोरी बिल्डिंग के 10वें माले से कूदकर सुसाइड कर लिया। छात्रा कृष्णा (17) बाड़मेर की रहने वाली थी। 24 फरवरी को यूपी के बदायूं का रहने वाले 17 साल के अभिषेक ने फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर लिया। वह 2 साल से कोटा में रह रहा था। नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट की तैयारी कर रहा था। वह भी पिछले कुछ समय से कोचिंग नहीं जा रहा था और हॉस्टल से ही ऑनलाइन क्लास जॉइन कर रहा था।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed