{"_id":"65cb28f89d670bd31b0c262e","slug":"mla-sandeep-sharma-inspected-the-medical-college-hospital-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kota News: विधायक संदीप शर्मा ने किया मेडिकल कॉलेज अस्पताल का निरीक्षण, अव्यवस्था देख भड़के, दिया अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kota News: विधायक संदीप शर्मा ने किया मेडिकल कॉलेज अस्पताल का निरीक्षण, अव्यवस्था देख भड़के, दिया अल्टीमेटम
Tue, 13 Feb 2024 02:01 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 13 Feb 2024 02:01 PM IST
सार
Kota News: कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने कोटा के मेडिकल कॉलेज अस्पताल का निरीक्षण किया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल और सुपर स्पेशलिटी विंग में अव्यवस्थाओं के कारण हो रही मरीजों की मौत व परेशानियों को लेकर विधायक संदीप शर्मा काफी नाराज दिखे।
विज्ञापन
विधायक संदीप शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोटा दक्षिण से विधायक संदीप शर्मा ने मंगलवार को मेडिकल कॉलेज अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां की अव्यवस्थाओं को देखकर नाराजगी जाहिर की। जिसके बाद उन्होंने मौके पर मौजूद मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल डॉक्टर संगीता सक्सेना और अधीक्षक डॉक्टर आरपी मीणा को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए कड़ाई से निर्देश दिए।
विज्ञापन
एक दूसरे पर लगाने लगे आरोप प्रत्यारोप
वहीं 24 घंटे इमरजेंसी चालू रखने हरसमय रेसिडेंट और मेडिकल ऑफिसर तैनात रखने के भी निर्देश दिए। मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉक्टर संगीता सक्सेना और मेडिकल कॉलेज अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर आरपी मीणा विधायक संदीप शर्मा के सामने ही अव्यवस्थाओं को लेकर एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने लगे। इस पर कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने दोनों अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा कि लापरवाही के लिए जो व्यक्ति जिम्मेदार है, उसे सस्पेंड किया जाए, लेकिन मरीजों के उपचार में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन