{"_id":"65cce52312e9cd3a580c7c9b","slug":"kota-wife-murdered-by-slitting-her-throat-husband-also-committed-suicide-by-jumping-in-front-of-train-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kota News: पत्नी की गला रेत कर हत्या, पति ने भी ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या की, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kota News: पत्नी की गला रेत कर हत्या, पति ने भी ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या की, पुलिस जांच में जुटी
Wed, 14 Feb 2024 09:37 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 14 Feb 2024 09:37 PM IST
सार
कोटा में एक महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गई। पत्नी की हत्या के बाद पति ने भी ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद लोग और पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोटा के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में पति ने अपनी पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी ट्रेन के आगे कूद गया और आत्महत्या कर ली। इस बेहद सनसनी खेज वारदात के बाद पास पड़ोस के लोगों में सनसनी फैल गई। लोगों की भीड़ घर के बाहर जमा हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने पंचनामा करके शव को मोर्चरी के लिए रवाना किया। डीएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि कैलाश नाम का युवक प्रेम नगर इलाके में रहता था। उसकी पत्नी रिंकू बाई से उसका आए दिन झगड़ा होता था। कहीं न कहीं कैलाश को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। इसको लेकर आए दिन मारपीट भी किया करता था।
विज्ञापन
मंगलवार रात को कैलाश ने अपनी पत्नी का गला रेत कर उसकी हत्या कर दी और खुद भी अनंतपुरा के पास से गुजर रही रेलवे लाइन पर ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। कैलाश ने घटना के संबंध में एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिससे शक करने की वजह से हत्या की बात सामने आ रही है। मृतक कैलाश के पांच और सात साल की दो बेटियां हैं। सुबह दोनों बेटियों के जागने के बाद घटना का पता चला।
विज्ञापन