{"_id":"66af77c524cb52247f010349","slug":"kota-student-preparing-for-neet-died-slept-after-having-food-in-hostel-and-did-not-wake-up-again-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kota : नीट की तैयारी कर रहे छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हॉस्टल में खाना खाकर सोया तो फिर नहीं उठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kota : नीट की तैयारी कर रहे छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हॉस्टल में खाना खाकर सोया तो फिर नहीं उठा
Sun, 04 Aug 2024 06:15 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 04 Aug 2024 06:15 PM IST
सार
कोटा में रहकर नीट की परीक्षा की तैयारी कर रहे बिहार के एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। हॉस्टल में खाना खाकर सोने के बाद जब सवेरे काफी देर तक छात्र नहीं उठा तो उसके दोस्त ने हॉस्टल संचालक को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर में नीट की कोचिंग कर रहे स्टूडेंट विशाल राज की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गई। छात्र बिहार का रहने वाला था और यहां हॉस्टल में रहकर कोचिंग कर रहा था। छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। छात्र के परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार विशाल राज पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में नीट की कोचिंग कर रहा था। वह 2 अगस्त की रात अपने दोस्त करण सेठ के हॉस्टल गया था और वहीं उसने खाना खाया था। 3 अगस्त की सुबह देर तक विशाल के नहीं उठने पर करण ने अपने हॉस्टल संचालक को इसकी सूचना दी। इसके बाद हॉस्टल संचालक और करण दोनों मिलकर विशाल को बेहोशी की हालत में नजदीकी निजी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जवाहर नगर थानाधिकारी हरिनारायण शर्मा ने बताया कि छात्र के शव को एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। छात्र के परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का भी खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन