फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Kota News: Third phase of Well-Nourished Mother Campaign launched, nutrition kits distributed to 1500 women

Kota News : सुपोषित मां अभियान के तीसरे चरण का शुभारंभ, 1500 गर्भवती महिलाओं को पोषण किट वितरित किए

Fri, 03 Jan 2025 05:45 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 03 Jan 2025 05:45 PM IST
सार

लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला एवं उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने आज कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र में गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे सुपोषित मां अभियान के तीसरे चरण का शुभारंभ किया और महिलाओं को पोषण किट वितरित किए।

विज्ञापन
Kota News: Third phase of Well-Nourished Mother Campaign launched, nutrition kits distributed to 1500 women
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र में गरीब एवं वंचित वर्ग की गर्भवती महिलाओं के उचित पोषण एवं स्वास्थ्य सुरक्षा के उद्देश्य से संचालित सुपोषित मां अभियान के तीसरे चरण का शुभारंभ किया गया। लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला एवं उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कार्यक्रम का शुभारंभ कर गरीब एवं अभावग्रस्त परिवारों की 1500 गर्भवती महिलाओं को पोषण किट वितरित किए।

विज्ञापन


मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि समाज की आने वाली पीढ़ी स्वस्थ हो एवं गर्भवती महिलाओं को पर्याप्त पोषण मिल सके इस उद्देश्य से सुपोषित मां अभियान शुरू किया गया था। गरीब एवं वंचित वर्ग की गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर नौ माह तक उनकी निःशुल्क जांच एवं पौष्टिक आहार का इंतजाम करना इस अभियान की पहली प्राथमिकता है। 
विज्ञापन


लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि गरीब एवं वंचित वर्ग की गर्भवती महिलाओं की चल चिकित्सालय के माध्यम से निःशुल्क जांच एवं आवश्यकता होने पर निःशुल्क दवाएं उपलब्ध कराने के भी प्रयास किए जाएंगे। महिलाओं को घर बैठे निश्चित आमदनी हो सके इसके लिए उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि गर्भवती महिलाओं के पोषण का ध्यान रखने की जिम्मेदारी हम सभी की है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इस ओर सकारात्मक कदम उठाते हुए वर्ष 2020 में सुपोषित मां अभियान की शुरुआत की। उन्होंने नई पीढ़ी को जन्म देने वाली गर्भवती महिलाओं के साथ ही होने वाले बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए पोषण किट उपलब्ध कराने का बीड़ा उठाया, यह हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि आगामी बजट में गर्भवती महिलाओं के पोषण के संबंध में योजना लाने के बारे में मुख्यमंत्री से चर्चा की जाएगी।

उन्होंने गर्भवती महिलाओं से आग्रह किया कि वे अपने पोषण पर उचित ध्यान दें। परिवार के लोग भी गर्भवती महिला के स्वास्थ्य का ध्यान रखें ताकि उन्हें सही पोषण मिले, उनका स्वास्थ्य अच्छा रहे और वे एक स्वस्थ शिशु को जन्म दें। 


इस अवसर पर प्रतीकात्मक रूप से 20 गर्भवती महिलाओं को पोषण किट प्रदान किए गए। कार्यक्रम में कुल 1500 महिलाओं को ये पोषण किट वितरित किए गए। साथ ही गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क जांच करने वाली 5 महिला चिकित्सकों को भी सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed