फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Kota News: Stepfather brutally beat his 12 month old daughter to death

Rajasthan News: कोटा में सौतेले पिता की हैवानियत, 12 माह मासूम को पीटकर उतारा मौत के घाट, तलाश में जुटी पुलिस

Tue, 21 Jan 2025 04:45 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 21 Jan 2025 04:45 PM IST
सार

पुलिस जांच में पता चला कि बच्ची की मां, कोमल ने हाल ही में जितेंद्र नामक व्यक्ति से दूसरी शादी की थी। जितेंद्र बच्ची को पसंद नहीं करता था और उसके साथ अक्सर मारपीट करता था।

विज्ञापन
Kota News: Stepfather brutally beat his 12 month old daughter to death
बच्ची का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के कोटा शहर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां पर सौतेले पिता ने अपनी 12 माह की बेटी को बेरहमी से पीटा। बालिका की जेके लॉ अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, सूचना पर उद्योग नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। साथ ही मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम भी करवाया।

विज्ञापन


महिला अनुसंधान विभाग के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कालूराम ने बताया कि मंगलवार सुबह 23 वर्षीय कोमल नाम की महिला अपनी 12 माह की बेटी को लेकर अस्पताल लेकर पहुंची थी। यहां पर बच्ची को मृत घोषित किया गया। पुलिस ने बच्ची की मां से जानकारी ली तो सामने आया कि उसने हाल ही में 25 वर्षीय जितेंद्र से दूसरी शादी की है। कोमल के पहले पति से उसको एक बेटी है। उसकी कोमल खुद ही परवरिश कर रही थी।
विज्ञापन


पूछताछ में यह भी सामने आया है कि जितेंद्र बेटी को पसंद नहीं करता था और उसके साथ मारपीट करता था,  चोट के निशान मासूम के शरीर पर भी देखे गए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में हत्या में प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी सौतेले पिता की तलाश की जा रही है। आरोपी सौतेला पिता जितेंद्र डीसीएम में मजदूरी का काम करता है। मामले में लगातार अनुसंधान किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed