{"_id":"65d899829ca79b2b4c0a46d4","slug":"kota-news-miscreants-beat-up-coaching-student-in-jawahar-nagar-area-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kota News: जवाहर नगर एरिया में बदमाशों ने कोचिंग छात्र से की मारपीट, मामला पहुंचा थाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kota News: जवाहर नगर एरिया में बदमाशों ने कोचिंग छात्र से की मारपीट, मामला पहुंचा थाने
Fri, 23 Feb 2024 06:41 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 23 Feb 2024 06:41 PM IST
सार
कोटा के जवाहर नगर क्षेत्र में बदमाशों ने गुरुवार देर रात कोचिंग छात्र से मारपीट की। मारपीट में छात्र घायल हो गया, जिसे एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन
घायल छात्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिक्षा नगरी कोटा में कोचिंग स्टूडेंट्स की समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कोटा के जवाहर नगर थाना क्षेत्र के डीएवी रोड पर एक बिहार निवासी कोचिंग छात्र पुष्पांशु कुमार के साथ बदमाशों ने मारपीट की, जिससे उसके सिर में गम्भीर चोट लगी है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, मुखर्जी मैदान पर एक दिन पूर्व क्रिकेट के खेल के दौरान झगड़ा होने पर कोचिंग छात्र पुष्पांशु कुमार द्वारा पुलिस को फोन कर दिया गया था। उसी बात से रंजिश पाले बदमाशों ने उस पर हमला किया। घायल छात्र पुष्पांशु कुमार को एमबीएस अस्पताल लाया गया, जहां उसका इमरजेंसी में उपचार कर उसकी जांच भी करवाई गई। पुलिस ने छात्र की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन