{"_id":"677947e5a7ef819d970acc35","slug":"kota-news-in-a-fight-while-playing-minor-stabbed-another-on-head-admitted-to-hospital-in-critical-condition-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kota News : खेल-खेल में हुए झगड़े में नाबालिग ने दूसरे के सिर पर चाकू मारा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kota News : खेल-खेल में हुए झगड़े में नाबालिग ने दूसरे के सिर पर चाकू मारा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Sat, 04 Jan 2025 08:08 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 04 Jan 2025 08:08 PM IST
सार
गुमानपुरा थाना क्षेत्र में खेल-खेल में हुई कहासुनी के दौरान एक नाबालिग ने चाइना चाकू से 12 वर्षीय बच्चे पर हमला कर दिया, जिससे नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर के गुमानपुरा थाना इलाके में शुक्रवार को नाबालिग बच्चों के बीच खेलने के दौरान हुए झगड़े में चाइना चाकू से हुए हमले में एक नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गया। नाबालिग को एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन
घायल बच्चे के मामा शकील ने जानकारी देते हुए बताया कि घर के बाहर गली में सभी बच्चे मस्ती-मजाक कर रहे थे, तभी उनके भांजे की दूसरे बच्चे से कहासुनी हो गई। गुस्से में आकर दूसरे नाबालिग ने चाकू से बच्चे के सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
एमबीएस अस्पताल के न्यूरो सर्जन डॉ. एसएन गौतम ने बताया कि 12 वर्षीय नाबालिग को सिर पर गंभीर चोटें आई हैं और हमले के कारण उसकी सिर की हड्डी में भी फ्रैक्चर हो गया है। फिलहाल बच्चे का इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद गुमानपुरा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन