{"_id":"66e832a0c12190873f0885a2","slug":"kota-news-car-falls-into-a-ditch-after-colliding-with-an-injured-horse-policeman-dies-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kota News: सड़क हादसे में पुलिसकर्मी की मौत, घायल घोड़े से टकराने के बाद खाई में गिरी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kota News: सड़क हादसे में पुलिसकर्मी की मौत, घायल घोड़े से टकराने के बाद खाई में गिरी कार
Mon, 16 Sep 2024 06:59 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 16 Sep 2024 06:59 PM IST
सार
हादसे में घोड़े से टकराने के बाद पुलिसकर्मी की कार गहरी खाई में गिर गई। स्टेट हाईवे-52 पर सोमवार सुबह चार बजे के आसपास ये हादसा हुआ।
विज्ञापन
हादसे में पुलिस जवान की मौत।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के कोटा जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में राजस्थान पुलिस के सिपाही डालचंद गुर्जर (40) की मौत हो गई। उनकी कार एक घोड़े से टकराने के बाद गहरी खाई में गिर गई। हादसा सोमवार तड़के करीब 4 बजे का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी सुरेश मीणा ने बताया कि यह दुर्घटना कि डालचंद गुर्जर कार से स्टेट हाईवे-52 पर सफर कर रहे थे। रास्ते में उनकी कार एक घोड़े से टकरा गई। घोड़े को पहले किसी अन्य अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी थी, जिससे वह सड़क पर गिर गया था और डालचंद की कार उससे टकरा गई। टक्कर के बाद कार बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में डालचंद गुर्जर की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मामले में अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हादसे की विस्तृत जांच कर रही है। साथ ही पुलिस अब अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
डालचंद गुर्जर भरतपुर जिले के वीर कस्बे के रहने वाले थे। वे छुट्टी के बाद अपनी ड्यूटी पर लौट रहे थे। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है।