फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Kota Crime 31 lakh looted police arrested two people

Kota Crime: 31 लाख की लूट का खुसासा, पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार, नौकर ही निकला मुख्य आरोपी

Thu, 22 Jun 2023 07:22 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 22 Jun 2023 07:22 PM IST
सार

Kota Crime: राजस्थान के कोटा जिले में बुधवार को हुई 31 लाख रुपये की लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में घटना का मुख्य सूत्रधार उधार देने वाले व्यापारी का नौकर ही निकला है। पुलिस अब आरोपियों को न्यायालय में पेश करेगी, जहां से उन्हें रिमांड पर लेगी।

विज्ञापन
Kota Crime 31 lakh looted police arrested two people
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोटा शहर में बुधवार को हुई 31 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने घटना के 24 घंटे पहले ही मामले का खुलासा कर दिया है। साथ ही इस वारदात में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्होंने इस लूट की वारदात को अंजाम दिया था। साथ ही अन्य आरोपियों के संबंध में पड़ताल आरोपियों से की जा रही है।

विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों में घटना का मुख्य आरोपी उधार देने वाले व्यापारी का नौकर ही निकला है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करेगी, जहां से उनकी रिमांड मांगेगी। रिमांड मिलने पर उससे अन्य आरोपियों के संबंध में भी पड़ताल करेगी।
विज्ञापन


कोटा शहर के एसपी शरद चौधरी ने बताया कि बैग में रुपये लेकर जितेंद्र मेहता सिंधी कॉलोनी रावतभाटा रोड स्थित जिंदल सेल्स से निकला था, जिसे दुकान से चंद मिनट की दूरी पर ही कुछ लोगों ने पीछे से आकर चाकुओं से हमलाकर बैग छीनकर फरार हो गए थे। इस मामले में कोटा शहर पुलिस पूरी मुस्तैदी से जांच में जुट गई थी। घटना के तथ्यों के अनुसार पुलिस अधिकारियों और साइबर सेल की टीम ने तकनीकी अनुसंधान के बाद दो आरोपियों को नामजद कर गिरफ्तार किया है। इनमें कंसुआ शिव मंदिर के नजदीक रहने वाला विष्णु प्रजापत और उड़िया बस्ती संजय नगर निवासी इनायत हुसैन शामिल था। पुलिस ने इनायत हुसैन से 2.15 लाख रुपये भी बरामद कर लिए हैं, जबकि अन्य राशि के बारे में पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौकर ने ही रची थी साजिश...
एसपी चौधरी ने बताया कि मुख्य आरोपी विष्णु प्रजापत, जिंदल सेल्स की दुकान पर ही काम करता है, जिसे यह भी जानकारी थी कि उसके मालिक नितेश जिंदल से लोग राशि उधार लेकर जाते हैं। साथ ही इस राशि को एक-दो दिन में वापस लौटाकर भी जाते हैं। इसी संबंध में सेठ नितेश जिंदल दिल्ली गए हुए थे और बुधवार को ही राशि कोई व्यक्ति को देनी थी।

ऐसे में उसने पहले से ही इस राशि की लूट की योजना इरफान नाम के व्यक्ति के साथ मिलकर बना ली थी। साथ ही इस मामले में जितेंद्र के दुकान पर आने के समय इरफान को उसने सूचना भी दे दी थी।

इस वारदात को अंजाम देने के लिए इरफान ने पूरी गैंग बना ली थी, जिसमें पांच से आदमी शामिल थे। जितेंद्र के दुकान से बाहर निकलने पर ही चाकू और बंदूक की नोक पर पैसा छीन लिया गया। इसमें जितेंद्र को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल भी कर दिया गया था, इनमें इरफान और अन्य लोग शामिल हैं, जिनके संबंध में पड़ताल की जा रही है। साथ ही लूट की शेष राशि, वारदात में प्रयुक्त वाहन और हथियार बरामदगी के प्रयास पुलिस कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed