फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Kota Boy Shot While Playing at Neighbor's House, Bullet Pierced Skull and Lodged in Jaw

Kota News: पड़ोसी के घर खेलने गए छात्र को गोली लगी, सिर को चीरते हुए जबड़े में फंसी पड़ी थी बुलेट

Sat, 07 Jun 2025 06:33 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 07 Jun 2025 06:33 PM IST
सार

जिले के रामगंजमंडी में पड़ोसी के घर खेलने गए नौवीं कक्षा के एक छात्र को गोली लगने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बच्चे के सिर में लगी गोली सिर की हड्डी को चीरते हुए उसके जबड़े में जाकर फंस गई थी।

विज्ञापन
Kota Boy Shot While Playing at Neighbor's House, Bullet Pierced Skull and Lodged in Jaw
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोटा ग्रामीण के रामगंजमंडी इलाके में नौंवी कक्षा के छात्र को गोली लगने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 17 वर्षीय श्लोक गुर्जर के सिर में गोली लगी, जो सिर की हड्डी को चीरते हुए गाल की हड्डी में फंस गई। शुरुआत में परिजनों को यह केवल साधारण चोट लगी और उन्होंने सामान्य इलाज करवाया, लेकिन जब एक्स-रे कराया गया तो डॉक्टरों के होश उड़ गए, श्लोक के चेहरे में गोली फंसी हुई थी।

विज्ञापन


श्लोक का फिलहाल कोटा के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में इलाज चल रहा है और वह बयान देने की स्थिति में नहीं है। डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर उसके चेहरे से गोली निकाल दी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajsamand: राज्यपाल हरिभाऊ ने हल्दीघाटी की पवित्र मिट्टी से लगाया तिलक, वीर महाराणा प्रताप को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में रामगंजमंडी थाना अधिकारी मनोज सिकरवार ने कहा कि फिलहाल घायल श्लोक गुर्जर बयान देने की स्थिति में नहीं है, जिससे अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोली कैसे और किसने मारी। परिजनों का इस मामले में कहना है 31 मई को श्लोक पड़ोसी के यहां खेलने गया था। वहां से इसका दोस्त भागते हुए आया और बताया कि श्लोक के चोट लग गई। इसके बाद जब हम वहां पहुंचे तो श्लोक बेसुध पड़ा था और उसके कान से खून आ रहा था लेकिन अब गोली लगने की जानकारी मिली है। फिलहाल रामगंजमंडी थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

बच्चे के पिता सुरेश गुर्जर ने बताया कि झालावाड़ में डॉक्टर ने कहा था कि कोई अजीब चीज नजर आ रही है। चिकित्सक की सलाह पर हम बच्चे को कोटा लेकर आए। यहां प्राइवेट हॉस्पिटल में डॉक्टर को दिखाया। डॉक्टर ने एक्स-रे करवाया, जिसमें उसके मुंह में फंसी गोली नजर आई। पिता ने बताया कि गोली कैसे लगी इस बारे में बेटे से पूछा। उसने कहा कि उस दिन गोली चलने जैसी आवाज आई और मैं गिर गया था लेकिन डर के कारण किसी को नहीं बताया था। डॉक्टरों का कहना है कि गोली कान से घुसकर स्कलबेस यानी मस्तिष्क के बेस की हड्डी चीरकर दूसरी तरफ निकली और दाएं जबड़े को पार करके मांस में जाकर फंस गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed