{"_id":"6401911b21c59d20e7017da9","slug":"interstate-gang-involved-in-marriage-theft-exposed-2023-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kota: शादी में चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग का खुलासा, मध्य प्रदेश में 22 दिन डेरा डाल पुलिस ने दो को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kota: शादी में चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग का खुलासा, मध्य प्रदेश में 22 दिन डेरा डाल पुलिस ने दो को पकड़ा
Fri, 03 Mar 2023 02:26 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 03 Mar 2023 02:26 PM IST
सार
शादी समारोह से दुल्हन के जेवर चोरी की वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। 22 दिन बाद वारदात का खुलासा कर पुलिस ने मध्य प्रदेश से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बूंदी शहर के शीश महल होटल में आठ फरवरी को आयोजित शादी समारोह से दुल्हन के जेवर चोरी की वारदात का पुलिस ने पर्दापाश कर दिया। पुलिस ने मध्य प्रदेश से अंतरराज्यीय शातिर चोर गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। चोरी हुए आभूषण भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
जिला पुलिस अधीक्षक बूंदी जय यादव ने बताया कि शीशमहल होटल में शादी समारोह के दौरान हुई चोरी की घटना का पर्दाफाश करने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोरी लाल के निर्देशन में एक पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अपराधियों को चिन्हित कर मध्यप्रदेश में डेरा डाला। टीम ने लगातार मध्य प्रदेश में रहकर मुखबिर मामुर तकनीकि से चोरी में प्रयुक्त कार के मालिक का पता लगाकर आरोपी को गिरफ्तार कर गैंग का पर्दाफाश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
भात लेकर आए कार्यक्रम से चोरी हुए थे गहने
प्रार्थी भंवर सिंह निवासी सरसुन्दा तह. फूलिया जिला भीलवाडा ने रिपोर्ट दी थी कि में मेरी बहन राजभंवर कंवर निवासी उलेडा तह जिला बूंदी की लड़की एकता कंवर का मायरा (भात) लेकर दिनांक आठ फरवरी को परिवार सहित शीशमहल होटल पहुंचे। उस समय अगवानी का कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच हमारे भात में लाए हुए सोने के सामान और नकदी सोने के सामानों में दो बाजू की जोड़ी करीबन पांच तोला, दो बगडा ढाई तोला, दो पूंच की जोड़ी तीन तोला, नकद रुपये 15000 रुपये शीशमहल होटल के रूम में रखे हुए थे। सोना करीबन 16-17 तोला था हमारी अगवानी के कार्यक्रम के बीच में होटल शीशमहल के रूम में रखे हुए सोने के सामान और नकदी अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गए। होटल के सीसीटीवी कैमरे में भी आरोपी अज्ञात व्यक्ति नजर आ रहा है।
दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
वारदात का खुलासा कर रेखा पत्नी तख्ता सिंह सांसी सिसोदिया निवासी गुलखेड़ी थाना बोडा जिला राजगढ़ मध्य प्रदेश और देवहरी पुत्र बापूलाल बैरागी निवासी जिला राजगढ़ ब्यावरा मध्य प्रदेश, को गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की यह गैंग बड़ी ही शातिर है जैसे ही राजस्थान पुलिस के आगमन की सूचना उन्हें लगी वे फरार हो गए। इसके बाद बूंदी पुलिस की टीम ने अपनी पहचान छुपाते हुए गांव में में सर्वेयर के रूप में डेरा डाला और मुलजिमों के घरों की तस्दीक की।
गाड़ी की एवज में मिलता था निर्धारित हिस्सा
वारदात के बाद गैंग की सरगना रेखा सांसी बंटवारा करती थी। 20 प्रतिशत गाड़ी के नाम पर गाड़ी मालिक देवहरि बैरागी को दिया जाता था। इस वारदात में हिस्से में आया माल सदर थाना पुलिस ने बरामद किया है। जिला पुलिस अधीक्षक ने टीम को नकद इनाम और प्रशंसा पत्र देने की घोषणा की है।