फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   In Chittorgarh, husband strangled his wife to death due to illicit relations.

Kota: प्रेमी को घर पर रखने का दबाव बना रही थी पत्नी; पति ने गला घोंटकर कर दी हत्या, जहर खाकर पहुंचा थाने

Sun, 15 Oct 2023 10:28 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 15 Oct 2023 10:28 AM IST
सार

पति मथुरा लाल ने पत्नी के अवैध संबंधों के चलते उसका मर्डर कर दिया। बाद में खुद जहर खा लिया और थाने पहुंच गया। पति के अनुसार पत्नी अपने प्रेमी को घर में साथ रखना चाहती थी।

विज्ञापन
In Chittorgarh, husband strangled his wife to death due to illicit relations.
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अवैध संबंधों के चलते रावतभाटा थाना क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी पति रातभर उसकी लाश के पास बैठा रहा, बाद में शनिवार सुबह खुद जहर खाकर पुलिस थाने पहुंचा।

विज्ञापन

 
चित्तौड़गढ़ जिले की ग्राम पंचायत बाड़ोलिया निवासी ललिता पत्नी मथुरालाल चारण की हत्या का मामला सामने आया है। उसके ही पति मथुरा लाल ने अवैध संबंधों के चलते उसका मर्डर कर दिया। बाद में खुद ने जहर खा लिया। रावतभाटा पुलिस ने उसे उप जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उप जिला अस्पताल में चिकित्सा जांच करने के बाद गंभीर स्थिति के चलते उसे कोटा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उनके तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन


पुलिस उपाधीक्षक प्रभुलाल कुमावत के अनुसार ललिता पत्नी मथुरालाल के पूर्व में अन्य व्यक्ति से अवैध संबंध थे। बीती रात दोनों के बीच इसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। ललिता उसके प्रेमी को घर पर रखने की बात कर रही थी। इस बात पर गुस्साए मथुरालाल ने ललिता की गला घोंटकर हत्या कर दी। खुद जहर पीकर पुलिस थाना रावतभाटा पहुंच गया। आरोपी मथुरा लाल को कोटा रेफर कर दिया। मृतका ललिता का शव मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों द्वारा नहीं लेने आने पर ग्रामवासियों को सुपुर्द कर दिया। बाद में उन्होंने दाह संस्कार करवाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed