फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Foreign marijuana worth one crore rupees recovered from parcel from Thailand major action by CNB at Jaipur FPO

Rajasthan News: थाईलैंड से आए पार्सल में एक करोड़ का विदेशी गांजा बरामद, जयपुर एफपीओ पर CNB की बड़ी कार्रवाई

Sat, 20 Dec 2025 07:57 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Sat, 20 Dec 2025 07:57 PM IST
सार

Rajasthan News: केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने जयपुर एफपीओ पर थाईलैंड से आए पार्सल से 650 ग्राम विदेशी हाइड्रोपोनिक वीड बरामद किया। इसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई गई है। मामले में एक युवती से पूछताछ जारी है।
 

विज्ञापन
Foreign marijuana worth one crore rupees recovered from parcel from Thailand major action by CNB at Jaipur FPO
थाईलैंड से आया एक करोड़ का विदेशी गांजा जब्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने फॉरेन पोस्टल ऑफिस जयपुर में थाईलैंड से आए एक इंटरनेशनल पार्सल से 650 ग्राम अवैध हाइड्रोपोनिक वीड बरामद किया है। यह गांजा खाने के सामान, विशेष रूप से चिप्स के पैकेट के नीचे छुपाकर भेजा गया था। बरामद मादक पदार्थ की बाजार कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

अलग-अलग विदेशी ब्रांड के पैकेट मिले
तलाशी के दौरान हाइड्रोपोनिक वीड के तीन अलग-अलग पैकेट बरामद हुए हैं। इनमें कैलिफोर्निया यूएस का सुपरबुक, ब्रिटिश कोलंबिया का ‘द किलर क्वीन’ और वेस्ट कोस्ट यूएस का ‘द आइसक्रीम केक’ वीड शामिल है। इन पैकेटों का वजन क्रमशः 320 ग्राम, 110 ग्राम और 220 ग्राम पाया गया, जिससे कुल वजन 650 ग्राम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई
कोटा के उप नारकोटिक्स आयुक्त नरेश बुंदेल ने बताया कि जयपुर सेल के अधिकारियों को सूचना मिली थी कि थाईलैंड से एफपीओ कस्टम में आए एक पार्सल में खाने की चीजों के साथ अवैध रूप से हाइड्रोपोनिक वीड छुपाकर लाया गया है। सूचना के सत्यापन के बाद केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो जयपुर सेल की टीम गठित कर यह कार्रवाई की गई।
 
युवती से पूछताछ, अजमेर-पुष्कर से जुड़े तार
जांच में सामने आया है कि यह पार्सल जयपुर में एक युवती ने मंगवाया था। युवती के अजमेर और पुष्कर से भी संबंध सामने आए हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित युवती से लगातार पूछताछ की जा रही है, ताकि पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके।


यह भी पढ़ें- Rajasthan News: बाड़मेर में ड्रग फैक्टरी का भंडाफोड़, 80 करोड़ की एमडी जब्त; भारी मात्रा में सामग्री बरामद
 
एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्ती
पूरी जांच पड़ताल के बाद बरामद विदेशी गांजे को एनडीपीएस अधिनियम 1985 के तहत जब्त कर लिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है और तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
 
हाइड्रोपोनिक वीड की खासियत
उप नारकोटिक्स आयुक्त नरेश बुंदेल के अनुसार, हाइड्रोपोनिक वीड पानी में उगाया जाने वाला गांजा है, जो आमतौर पर विदेशों में पाया जाता है। इसमें गांजे का नशीला तत्व सामान्य गांजे की तुलना में काफी अधिक होता है। इसी वजह से इसकी कीमत भी अधिक होती है और इसका इस्तेमाल प्रायः रेव पार्टियों में किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed