फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   DSP died in a horrific road accident in kota

Kota News: भीषण सड़क हादसे में डीएसपी की मौत, महिला डीएसपी हुई गंभीर घायल; हैंगिंग ब्रिज के निकट हुआ हादसा

Sat, 30 Mar 2024 12:03 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 30 Mar 2024 12:03 PM IST
सार

Kota News: कोटा में भीषण सड़क हादसे का मामला सामने आया है। यहां हैंगिंग ब्रिज के पास शंभूपुरा के निकट डीएसपी की कार को ट्रोले ने जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में डीएसपी राजेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला डीएसपी गंभीर रूप से घायल है।

विज्ञापन
DSP died in a horrific road accident in kota
भीषण सड़क हादसे में डीएसपी की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोटा में हैंगिंग ब्रिज के पास शंभूपुरा के निकट एक भीषण सड़क हादसे में एक डीएसपी की मौत हो गई। वहीं महिला डीएसपी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला डीएसपी का कोटा के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


सूचना पर कोटा सिटी एसपी डॉ अमृता दुहन सहित कई पुलिस अधिकारी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। हादसे में मारे गए डीएसपी राजेंद्र सिंह कोटा आरएसी सेकेंड बटालियन में तैनात थे और 15 दिन पहले ही उनकी पहली पोस्टिंग हुई थी।
विज्ञापन


मौके पर हुई मौत
वहीं डीएसपी अंजली सिंह चित्तौड़गढ़ के निकट बेगू में सीओ के पद पर तैनात हैं। अंजली सिंह डीएसपी राजेंद्र सिंह को कोटा छोड़ने आ रही थी, तभी कोटा हैंगिंग ब्रिज से पहले शंभूपुरा के पास एक ट्रोले ने उनकी कार को जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में राजेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अंजली सिंह गंभीर रूप से घायल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed