{"_id":"67af289891f8944351044b46","slug":"contract-workers-boycott-work-for-5-hours-demanding-removal-of-pay-discrepancies-kota-news-c-1-1-noi1391-2626594-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kota: वेतन विसंगतियों को दूर करने की मांग को लेकर संविदाकर्मियों का कार्य बहिष्कार, यूनिवर्सिटी पर लगा ये आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kota: वेतन विसंगतियों को दूर करने की मांग को लेकर संविदाकर्मियों का कार्य बहिष्कार, यूनिवर्सिटी पर लगा ये आरोप
Fri, 14 Feb 2025 05:16 PM IST
कोटा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: कोटा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 05:16 PM IST
सार
संविदा कर्मी अर्जुन सिंह ने बताया संविदाकर्मियों को काफी समय से वेतन समय पर नहीं मिला। जिसको लेकर कई बार कुलपति को ज्ञापन भी दिया था। लेकिन उसके बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ और एयियर तो दूर की बात समय पर संविदाकर्मियों को वेतन तक नहीं मिला।
विज्ञापन
धरने पर बैठे संविदाकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोटा विश्वविद्यालय के संविदाकर्मियों ने वेतन विसंगतियों से जुड़े मामलों को लेकर कार्य बहिष्कार कर दिया। शुक्रवार को एरियर और वेतन विसंगतियों को लेकर संविदाकर्मियों ने हंगामा कर दिया और मुख्य गेट पर जमा होकर विरोध-प्रदर्शन किया। वहीं सूचना पर कुलपति कैलाश सोडाणी संविदाकर्मियों से मुलाकात कर उनको वेतन विसंगति एरियर को लेकर आश्वासन दिया और हड़ताल का खत्म करवाया। साथ ही यूनिवर्सिटी प्रशासन ने संविदाकर्मियों को आश्वस्त किया है कि 10 तरीके से पहले वेतन सबके खातों में आ जायेगा एरियर का जल्द भुगतान करवाएंगे।
संविदा कर्मी अर्जुन सिंह ने बताया संविदाकर्मियों को काफी समय से वेतन समय पर नहीं मिला। जिसको लेकर कई बार कुलपति को ज्ञापन भी दिया था। लेकिन उसके बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ और एयियर तो दूर की बात समय पर संविदाकर्मियों को वेतन तक नहीं मिला। एक महीने के बाद भी जनवरी महीने का वेतन अभी तक नहीं मिला और न ही हमारे एरियर की फाइल पर कुछ किया गया। संविदाकर्मियों ने आरोप लगाए है कि विश्वविद्यालय अपनी मनमानी करते हुए फाइलों को रोके जा रहा है। छात्र नेता शुभम नागर और अवधेश सिंह भी समर्थन में गेट पर बैठ विरोध कर रहे हैं। 216 संविदा कर्मियों ने कहा कि जब तक हमारा वेतन नहीं आ जाता हमारी हड़ताल जारी रहेगी।