फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bundi Dispute over social media post stone pelting and bike vandalised while returning from police station

Bundi News: सोशल मीडिया पोस्ट से विवाद, थाने से लौटते समय पत्थरबाजी और बाइक तोड़ी, नौ लोग पुलिस हिरासत में

Wed, 21 Aug 2024 09:46 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी Published by: कोटा ब्यूरो Updated Wed, 21 Aug 2024 09:46 PM IST
सार

बूंदी जिले के लाखेरी में सोशल मीडिया पोस्ट से बवाल हो गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नौ लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
Bundi Dispute over social media post stone pelting and bike vandalised while returning from police station
सोशल मीडिया पोस्ट पर बवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बूंदी के लाखेरी कस्बे में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को लेकर विवाद हो गया। एक समुदाय के लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। बाद में बड़ी संख्या में लोग थाने पर विरोध प्रकट करने व सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग करने पहुंच गए। थाने से लौटते समय कूछ लोगों ने पोस्ट करने वाले के मकान पर पत्थरबाजी कर दी।बचाव में आए लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों की बाइक के साथ तोड़फोड़ की है। पुलिस ने नौ लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, विवाद तब ज्यादा बढ़ा जब कुछ युवकों ने पोस्ट करने वाले के मकान पर पत्थरबाजी कर दी। इसके चलते माहौल तनावपूर्ण हो गया। बचाव में लोग भी पत्थरबाजी करने वालों के आमने-सामने हो गए। बाद में पत्थरबाजी करने वाले युवक बाइक छोड़ मौके से भाग छूटे।नाराज लोगों ने पांच बाइक के साथ तोड़फोड़ की है। मौके पर पहुंचे डीएसपी दिलीप मीणा सहित एसएचओ सुभाष शर्मा ने लोगों से समझाइश की और ठोस कार्रवाई का भरोसा दिलाया। पुलिस ने दोनों पक्ष के नौ लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


यह था पूरा मामला
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर लाखेरी में विवाद बढ गया था। इसको लेकर एक समुदाय के लोगों ने एसडीएम कैलाश गुजर को ज्ञापन देकर ठोस कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद समुदाय के लोग एकत्र होकर थाने पर पहुंच गए और पोस्ट करने वाले को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। काफी देर समझाइश हुई, इसके बाद लोग थाने से लौटने लगे। इसी बीच रास्ते में पोस्ट करने वाले के मकान पर कूछ युवकों ने पत्थरबाजी कर दी, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। वहीं, पूरे कस्बे पर नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed