फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bundi News: Energy Minister reached flood affected areas, directed officials to take action

Bundi News : बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे ऊर्जा मंत्री, अधिकारियों को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया

Fri, 13 Sep 2024 08:10 AM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी Published by: कोटा ब्यूरो Updated Fri, 13 Sep 2024 08:10 AM IST
सार

जिले में हुई भारी बारिश के कारण बाढ़ के हालातों को लेकर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जिला कलेक्टर कार्यालय में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने अतिवृष्टि के कारण फसलों को लेकर हुए नुकसान की भरपाई और अन्य मुआवजों को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया।

विज्ञापन
Bundi News: Energy Minister reached flood affected areas, directed officials to take action
राजस्थान में बाढ़ बारिश के बाद एक्टिव मोड़ में भजन लाल सरकार, बूंदी में ऊर्जा मंत्री ने किया बा

विस्तार

प्रदेश में बाढ़ और बारिश को लेकर राज्य सरकार पूरी तरह एक्टिव मोड में है। बूंदी जिला प्रभारी एवं राज्य के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने इस संबंध में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जिला कलेक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने निर्देश दिए हैं कि अतिवृष्टि से हुए फसलों के नुकसान की गिरदावरी का कार्य जिम्मेदारी और सावधानी के साथ पूर्ण करवाकर किसानों को समय पर उचित मुआवजा दिलवाया जाए। इस दौरान उन्होंने जिले में भारी बारिश एवं अतिवृष्टि से हुए खराबे की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री की भावना के अनुरूप बजट घोषणाओं को धरातल पर उतारने के लिए सभी अधिकारी त्वरित कार्रवाई करें।
विज्ञापन


मीडिया से बातचीत में प्रभारी मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि बजट घोषणाएं जल्द लागू हों, इसलिए जिला व उपखंड स्तरीय अधिकारी घोषणाओं के क्रियान्वयन के लिए गंभीरतापूर्वक कार्रवाई करें। प्रभारी मंत्री ने जिले से संबंधित सभी घोषणाओं की विभागवार समीक्षा की और प्रत्येक घोषणा की स्थिति के बारे में जाना। उन्होंने कहा कि प्रत्येक घोषणा के क्रियान्वयन को नियमित फॉलो किया जाए।
विज्ञापन


समय पर तैयार करें गिरदावरी रिपोर्ट

जिला प्रभारी मंत्री ने कहा कि फसलों के खराबे की जानकारी के लिए गिरदावरी रिपोर्ट तैयार की जाए, ताकि किसानों को नियमानुसार सहायता राशि उपलब्ध करवाई जा सके। साथ ही खराब हुई फसलों की गिरदावरी का कार्य अतिशीघ्र किया जाए। पटवारी अपने क्षेत्र में भ्रमण कर बीमा कंपनी के प्रतिनिधियेां से निरंतर संपर्क बनाए रखें। फसल खराबे की गिरदावरी से जुड़े सभी अधिकारी व कार्मिक पूरी जिम्मेदारी से कार्य करते हुए सुनिश्चित करें कि कोई भी किसान मुआवजे से वंचित नहीं रहे। इसके अलावा फसल खराबे के संबंध में किसानों को मिलने वाले मुआवजे के संबंध में जरूरी जानकारी दी जाए। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से जिले में अनुमानित फसल खराबे को लेकर फीडबैक भी लिया और निर्देश दिए कि जिला कलेक्टर संबंधित बीमा कंपनियों के साथ बैठक लेकर मुआवजे संबंधी प्रक्रियाएं समय पर पूरी करने की सुनिश्चितता करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


फसल कटाई के बाद जारी हों बकाया कृषि कनेक्शन

प्रभारी मंत्री ने विद्युत निगम के अधिकारियों से जिले में अब तक जारी कृषि कनेक्शनों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने जिले के ब्लॉकवार बकाया कृषि कनेक्शनों की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि फसल कटाई के बाद किसानों को कृषि कनेक्शन जारी करने की कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि नए कृषि कनेक्शन जारी करने के लिए आवश्यक ट्रांफफार्मरों की संख्या की जानकारी उपलब्ध कराई जाए, साथ ही गांवों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति हो।


सड़कों की मरम्मत शुरू करें

नागर ने निर्देश दिए कि मानसून में बारिश के कारण खराब हुई सड़कों की मरम्मत का काम शुरू किया जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि जिले में जिन स्थानों पर सड़कें ज्यादा खराब हैं और आवाजाही प्रभावित है, उनका पेचवर्क करवाकर आवाजाही की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। इसके साथ ही जिले में बरसात के दौरान खराब हुई सड़कों की मरम्मत के प्रस्ताव भी अतिशीघ्र भिजवाए जाएं।
 

राजस्थान में बाढ़ बारिश के बाद एक्टिव मोड़ में भजन लाल सरकार, बूंदी में ऊर्जा मंत्री ने किया बा

ऊर्जा मंत्री ने ली अधिकारियों की बैठक

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed