फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Selfie accident, Bhimlat waterfall accident, Bhimlat waterfall Bundi, body of a young man in the waterfall, Bh

Bundi News: भीमलत झरने के कुंड से 48 घंटे बाद बरामद हुआ युवक का शव, सेल्फी लेते समय हुआ था हादसा

Mon, 19 Aug 2024 07:32 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी Published by: कोटा ब्यूरो Updated Mon, 19 Aug 2024 07:32 PM IST
सार

48 घंटे बाद एसडीआरएफ, सदर, बसौली पुलिस, और सिविल डिफेंस की टीम ने लगातार प्रयास कर शव को खोज निकाला। झरने के पास सेल्फी लेते समय पैर फिसलने के कारण युवक डेढ़ सौ फीट नीचे कुंड में गिर गया था युवक।

विज्ञापन
Selfie accident, Bhimlat waterfall accident, Bhimlat waterfall Bundi, body of a young man in the waterfall, Bh
टीम ने पानी से निकाला शव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में रक्षाबंधन का पर्व एक परिवार में मातम में बदल गया। भीमलत झरने के कुंड में डूबे युवक का शव 48 घंटे बाद बरामद कर लिया है। राखी का त्योहार होने के चलते घर में हुई अकाल मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बहने अपने भाई को कलाई पर राखी बांध नहीं सकीं। शव बरामद करने में एसडीआरएफ, सदर, बसौली पुलिस और सिविल डिफेंस के टीम को सफलता मिली है। परिजनों की मौजूदगी में बूंदी मोर्चरी में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि तीन दिन पूर्व झरने के पास युवक जीतू सेल्फी ले रहा था। तभी अचानक से पैर फिसल जाने के चलते हुए डेढ़ सौ फीट से नीचे कुंड में जाकर गिर गया। उसकी मौत हो गई। लगातार एसडीआरएफ की टीम सर्च ऑपरेशन कर रही थी।
विज्ञापन


सदर थानाधिकारी भगवान सहाय मीणा ने बताया कि 3 दिन पूर्व एक युवक झरने में डूब गया था। पुलिस को जहां झरने के ऊपर एक बैग, मोबाइल, चाबी, जूते मिले थे, बैग के अंदर एक फार्म मिला जिसमें मंगाल पंचायत के लाखा की झोपड़ीया निवासी दीपू कुमार मीणा लिखा हुआ। इन दिनों बारिश के चलते झरना उफान पर बह रहा है। मौके पर एसडीआरएफ की टीम लगातार पानी में सर्च अभियान चला रही थी। कुंड में बड़ी-बड़ी चट्टानौ से पानी निकल रहा है। SDRF टीम ने कुंड के यहां पर बड़ी लोहेदार जली को लगाया ताकि शव आगे नदी में ना निकले। मौके पर बसौली थाना पुलिस, सिविल डिफेंस का जवान भी मौजूद थे जो लगातार एसडीआरएफ की टीम की मदद करवा रहे थे। आखिरकार 48 घंटे की मदद के बाद शव मिली गया। मौके पर मौजूद परिजनों ने भी शव की शिनाख्त की। थानाधिकारी भगवान सहाय ने बताया कि जिस जगह पर हादसा हुआ उनके नीचे एसडीआरएफ के जवानों को रेस्क्यू में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कुंड के पास से लगातार झरना गिर रहा था। ऊपरी क्षेत्र में बरसात होने के चलते पानी का फ्लो भी बढ़ रहा था फिर भी कठिनाइयों का सामना करते हुए टीम ने सफलता हासिल की। लोगों ने पुलिस को बताया कि युवक के पानी के पास जाकर सेल्फी ले रहा था तभी उसका पैर फिसल गया और यह घटना घटित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed