फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Bharat Jodo Yatra will run for half a day on Thursday One day only women will walk with Rahul

Bharat Jodo Yatra: राहुल के साथ एक दिन चलेंगी सिर्फ महिलाएं, जयराम रमेश बोले- कल केवल आधे दिन ही रहेगी यात्रा

Wed, 07 Dec 2022 02:12 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 07 Dec 2022 02:12 PM IST
सार

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज राजस्थान में तीसरा दिन है। कोटा में चल रही यात्रा में दिन का पहला फेज पूरा हो गया है। सुबह छह बजे शुरू हुई यात्रा 13 किलोमीटर के सफर के बाद मंडाना में है। अब दोपहर 3.30 बजे से यात्रा का सेकेंड फेज शुरू होगा।

विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra will run for half a day on Thursday One day only women will walk with Rahul
जयराम रमेश की प्रेस वार्ता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत जोड़ो यात्रा आज राजस्थान के कोटा जिले में है। लंच ब्रेक के दौरान हुई प्रेस कांफ्रेंस में जयराम रमेश ने बताया, 10 दिसंबर को यात्रा में राहुल के साथ केवल महिलाएं चलेंगी। मध्यप्रदेश की तरह यहां भी एक दिन महिलाओं के लिए रिजर्व रखा गया है। इसकी शुरुआत 19 नवंबर को इंदिरा गांधी जयंती से हुई थी। वहीं, कल यात्रा आधे दिन की ही होगी। इसके बाद राहुल गांधी दिल्ली जा सकते हैं। रमेश ने बताया, कल का सफर सुबह 11 बजे पूरा हो जाएगा। इस दौरान यात्री करीब 24 किलोमीटर चलेंगे।

विज्ञापन


इससे पहले आज सुबह राहुल ने यात्रा के दौरान जैसलमेर-बाड़मेर से आए मांगणियार लोक कलाकारों से चर्चा की। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने हाड़ौती की सियासत को गरमा दिया है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के क्षेत्र से निकलकर अब यात्रा कोटा जिले में चल रही है। आज राहुल गांधी की यात्रा दर्रा कोटा नेशनल हाईवे पर चल रही है। यात्रा की स्पीड आज तेज है, क्योंकि यहां आबादी क्षेत्र नहीं है। इस बीच राहुल की यात्रा में एंबुलेंस को रास्ता दिया गया। एंबुलेंस मरीज को लेकर कोटा जा रही थी।
विज्ञापन


खेत पर बने मकान की छत पर किया नाश्ता...
राहुल गांधी करीब 10 किलोमीटर चलने के बाद गोपालपुरा गांव में खेत पर बने मकान में नाश्ते के लिए रुके। कांग्रेस नेता और पूर्व उपप्रधान अशोक मीणा के खेत पर बनाए मकान की छत पर राहुल गांधी ने नाश्ता किया और चाय पी। टी ब्रेक की करीब 35 मिनट का हुआ। राजस्थान कांग्रेस के नए प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा आज राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होंगे। रंधावा देर रात 3 बजे कोटा पहुंच गए थे। राजस्थान प्रभारी बनने के बाद पहली बार राहुल गांधी से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




सीएम अशोक गहलोत को लगातार लेटर लिखकर नाराजगी जताने वाले कांग्रेस के सांगोद विधायक भरत सिंह के क्षेत्र से आज यात्रा निकल रही है, जिस दरा क्षेत्र से यात्रा की शुरुआत हुई है, वह सांगोद विधानसभा क्षेत्र का इलाका है। भरत सिंह की खान मंत्री प्रमोद जैन और यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल से नहीं बनती। भरत सिंह सीएम अशोक गहलोत को लगातार लेटर लिखकर मंत्रियों की शिकायत करने के अलावा कई मुद्दों पर नाराजगी जताते रहे हैं।

राहुल की नाराजगी के बावजूद पुलिस की सख्ती बरकरार...
राहुल गांधी भारत यात्रा के दौरान अलग-अलग प्रोफेशन से जुड़े लोगों से बातचीत कर रहे हैं। उधर, राहुल गांधी से मिलकर ज्ञापन देने वाले लोगों पर पुलिस की निगाह है। कोटा सिटी एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को लिखित निर्देश जारी करके राहुल गांधी की यात्रा के दौरान विरोध प्रदर्शन करने वालों और ज्ञापन देने वालों पर विशेष निगरानी रखने को कहा है। अपनी समस्याओं को लेकर राहुल गांधी से मिलकर ज्ञापन देने वालों पर निगरानी बढ़ाने के आदेश दिए हैं। राहुल गांधी ने राजस्थान में यात्रा की एंट्री के साथ ही भारी पुलिस जाप्ता लगाने पर नाराजगी जताई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed