{"_id":"67ae00594f88b994df04b35d","slug":"advocates-in-kota-protest-against-india-s-got-latent-show-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kota: इंडियाज गॉट लेटेंट शो के खिलाफ कोटा में अधिवक्ताओं की नाराजगी, यूट्यूबरों के खिलाफ थाने में दिया परिवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kota: इंडियाज गॉट लेटेंट शो के खिलाफ कोटा में अधिवक्ताओं की नाराजगी, यूट्यूबरों के खिलाफ थाने में दिया परिवाद
Thu, 13 Feb 2025 07:53 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 13 Feb 2025 07:53 PM IST
सार
Kota: वकीलों का कहना है की कॉमेडी के नाम पर समाज में अश्लीलता का प्रचार किया जा रहा है। जिसका खामियाजा लंबे समय तक समाज में देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
यूट्यूबरों के खिलाफ थाने में दिया परिवाद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इंडियाज गॉट लेटेंट शो में पेरेंट्स पर भद्दे कमेंट्स के मामले में गुरुवार को कोटा में अधिवक्ताओं ने मामले में जमकर नाराजगी जताई है। साथ ही एक परिवाद भी दिया है। जिसमें यूट्यूबर समय रैना, रणवीर अलाहबडिया, आशीष चंचलानी और अपूर्वा मखीजा के खिलाफ शिकायत दी है।
विज्ञापन
वकीलों का कहना है की कॉमेडी के नाम पर समाज में अश्लीलता का प्रचार किया जा रहा है। जिसका खामियाजा लंबे समय तक समाज में देखने को मिलेगा। नयापुरा थाने में अधिवक्ता रितेश गुर्जर, हेमलता शर्मा, यश कुमार नागर, विश्वास शक्तावत, अरविंद राठौड़, रुखसार सैयद थाने पर पहुंचे और यूट्यूबर के खिलाफ परिवार दिया।
विज्ञापन
अधिवक्ताओं का कहना है कि 8 फरवरी को यूट्यूबर इंडियाज गॉट लेटेंट स्टैंड अप कॉमेडियन शो रिलीज हुआ था। इस शो के दुनिया भर में 73 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर है। शो के अंदर कई अश्लील बातें की गई है। जिसका जिक्र भी नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
कोटा शहर शिक्षा नगरी के तौर पर दुनिया भर में प्रसिद्ध है। यहां पर लाखों की संख्या में स्टूडेंट पढ़ाई करते हैं। इस तरह के शो ऑनलाइन प्रसारित होने पर युवाओं की मानसिकता पर भी फर्क पड़ता है। कॉमेडियन ने माता-पिता पर अभद्र टिप्पणी की है।