फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Kota News candidate preparing for practical exam committed suicide by hanging herself

Kota News: प्रायोगिक परीक्षा की तैयारी कर रही अभ्यर्थी ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

Sat, 05 Apr 2025 07:52 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Sat, 05 Apr 2025 07:52 PM IST
सार

घटना के दौरान मृतका की बड़ी बहन ने लिखित रिपोर्ट में बताया कि वह लाइब्रेरी पढ़ाई करने के लिए गई थी और मां दूध लेने के लिए गई थी। उस समय बहन प्रतिष्ठा घर पर अकेली थी, तभी उसने फांसी लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन
Kota News candidate preparing for practical exam committed suicide by hanging herself
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के कोटा जिले में प्रायोगिक परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के सुसाइड के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शनिवार को एक और अभ्यर्थी ने मानसिक तनाव के चलते सुसाइड कर लिया। अभ्यर्थी प्रतिष्ठा महावर प्रगति नगर इलाके में अपने परिवार के साथ रहती थी। घटना के दौरान अभ्यर्थी की मां और बहन घर पर नहीं थे। वहीं, पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। बोरखेड़ा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


बोरखेड़ा थाने के एएसआई मोहम्मद हुसैन ने बताया कि सूचना मिली थी कि इलाके में एक अभ्यर्थी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना के दौरान मृतका की बड़ी बहन ने लिखित रिपोर्ट में बताया कि वह लाइब्रेरी पढ़ाई करने के लिए गई थी और मां दूध लेने के लिए गई थी। उस समय बहन प्रतिष्ठा घर पर अकेली थी। तभी उसने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका 11वीं कक्षा में पढ़ाई के साथ-साथ घर पर ही रहकर प्रायोगिक की तैयारी भी कर रही थी। वहीं, मृतका के सुसाइड के पीछे मानसिक तनाव सामने आया है। परिजनों से उसके मानसिक तनाव को लेकर भी बातचीत की जा रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बांसवाड़ा में तालाब में डूबने से भाई-बहन सहित तीन की मौत, मवेशी चराने गए थे सभी 
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि कोटा में प्रायोगिक परीक्षा की तैयारी के लिए देश के कई राज्यों से अभ्यर्थी आते हैं। विगत कुछ साल से अभ्यर्थियों में मानसिक तनाव देखा जा रहा है, जिसके चलते अभ्यर्थी सुसाइड जैसे खौफनाक कदम उठा रहे हैं। वहीं, प्रशासन भी अभ्यर्थियों को मानसिक तनाव से दूर रखने के लिए उन्हें बेहतर माहौल दे रहे हैं। साथ ही अभ्यर्थियों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को भी सुना जा रहा है। 

यह भी पढ़ें: कंवरपुरा बस स्टैंड के पास अनियंत्रित पिकअप पलटी, 22 मजदूर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed