{"_id":"634b478bcca6ba09803c547f","slug":"35-students-fall-ill-after-drinking-contaminated-water-in-kota-and-one-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: कोटा में दूषित पानी पीने से नीट की तैयारी कर रहे 35 छात्र बीमार, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: कोटा में दूषित पानी पीने से नीट की तैयारी कर रहे 35 छात्र बीमार, एक की मौत
Sun, 16 Oct 2022 05:21 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, कोटा।
एजेंसी, कोटा।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 16 Oct 2022 05:21 AM IST
सार
स्वास्थ्य विभाग की एक टीम ने पानी के 65 नमूने एकत्र किए हैं और इन्हें जांच के लिए भेज दिया गया है। वैभव रॉय मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के कोटा में लगातार दूषित पानी की सप्लाई की वजह से नीट की तैयारी कर रहे 35 छात्र बीमार हो गए। वहीं, एक 18 वर्षीय छात्र वैभव रॉय ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।अस्पताल के एक अधिकारी ने शनिवार को इस मामले में जानकारी दी कि अभी तक की रिपोर्ट में पता चला है कि छात्र लीवर की बीमारी से संक्रमित हो गया था।
विज्ञापन
वहीं, कोटा के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. जगदीश सोनी ने बताया कि क्षेत्र के तीन जल आपूर्तिकर्ता संस्थानों से कोचिंग संस्थानों, छात्रावासों और कैंटीनों को दूषित पेयजल की आपूर्ति हो रही है। स्वास्थ्य विभाग की एक टीम ने पानी के 65 नमूने एकत्र किए हैं और इन्हें जांच के लिए भेज दिया गया है। वैभव रॉय मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला था।
विज्ञापन