{"_id":"61c5b9aeaa9826087b063b1d","slug":"kota-huge-fire-in-chemical-factory-governor-s-visit-also-cancelled","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटा: केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, करोड़ों का नुकसान, राज्यपाल का दौरा भी रद्द ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटा: केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, करोड़ों का नुकसान, राज्यपाल का दौरा भी रद्द
Fri, 24 Dec 2021 05:44 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: Amit Mandal
Updated Fri, 24 Dec 2021 05:44 PM IST
सार
सुबह सात बजे लगी आग पर दोपहर दो बजे काबू पाया गया। कलेक्टर, एसपी समेत नगर निगम के आलाधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोटा की एक केमिकल फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि लपटें सड़क तक पहुंच गईं। हालात ऐसे बने कि एक किलोमीटर के दायरे में दूसरी फैक्ट्रियां और मकान, हॉस्टल खाली कराने पड़े। दूर से ही धुएं का गुबार नजर आ रहा था। सूचना मिलने के बाद नगर निगम की 16 दमकल मौके पर पहुंची। दमकल ने 100 से ज्यादा राउंड लगाकर 7 घंटे में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
आग पर काबू करने के लिए निगम, थर्मल, डीसीएम, पुलिस, सीएफसीएल व आर्मी की दमकलों को मौके पर बुलाया गया था। राहत व बचाव के लिए एसडीआरफ की टीम भी मौके पर पहुंची। सुबह सात बजे लगी आग पर दोपहर दो बजे काबू पाया गया। कलेक्टर, एसपी समेत नगर निगम के आलाधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
राज्यपाल का कार्यक्रम रद्द
इस मामले में केईडीएल व गैस सप्लाई लाइन की लापरवाही सामने आई है। आगजनी के बावजूद सप्लाई बंद नहीं की गई। यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने मामला दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। शांति धारीवाल ने कहा आग से करीब 100 करोड़ का नुकसान हुआ है। वहीं, इसके चलते राज्यपाल कलराज मिश्र का कोटा भी दौरा रद्द हो गया। कलराज मिश्र को आज कोटा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होना था।
विज्ञापन
इस फैक्ट्री में कैल्शियम गोलियां बनाने का पाउडर बनता है। यहां से पाउडर पेट्रो केमिकल कंपनियों को सप्लाई किया जाता है। साथ ही वायरिंग के आउटर (प्लास्टिक का तार) बनता है। इन्हें पैक करने के लिए भारी संख्या में पॉलीथिन के बैग रखे हुए थे। सभी आग की चपेट में गए। करीब 40 से 50 करोड़ के नुकसान की आशंका जताई गई है।