फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota coaching One psychologist for two and half lakh students is insufficient NMCH had sent proposal

कोटा कोचिंग: ढाई लाख छात्रों पर एक मनोवैज्ञानिक अपर्याप्त, एनएमसीएच ने एक साल पहले भेजा था प्रस्ताव

Sat, 23 Dec 2023 06:30 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: यशोधन शर्मा Updated Sat, 23 Dec 2023 06:30 AM IST
सार

प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई और कुशल मनोवैज्ञानिकों के साथ परामर्श केंद्र की स्थापना की घोषणा की गई। हालांकि, एमफिल पाठ्यक्रम की शुरुआत और नैदानिक मनोवैज्ञानिकों की नियुक्ति अब भी लंबित है।

विज्ञापन
Kota coaching One psychologist for two and half lakh students is insufficient NMCH had sent proposal
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media

विस्तार

डॉक्टर-इंजीनियर बनाने की फैक्टरी कहे जाने वाले राजस्थान के शहर कोटा में करीब 2.50 लाख छात्र कोचिंग सेंटरों में पढ़ते हैं। इन छात्रों के मन की दुविधाएं दूर करने के लिए कम से कम पांच मनोवैज्ञानिकों की जरूरत है। लेकिन, राजस्थान सरकार की 2023 की बजट घोषणा के मुताबिक कोटा स्थित न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एनएमसीएच) में स्थापित मनोवैज्ञानिक परामर्श केंद्र में एक ही नैदानिक मनोवैज्ञानिक उपलब्ध है। कोटा में इस साल प्रतियोगी प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करने वाले 26 छात्रों ने तनाव के चलते आत्महत्या कर ली। 

विज्ञापन


उचित मनोवैज्ञानिक मार्गदर्शन मिलना बेहद जरूरी
इस लिहाज से उन्हें उचित मनोवैज्ञानिक मार्गदर्शन मिलना बेहद जरूरी होता है। एनएमसीएच के मनोविज्ञान विभाग के प्रोफेसर (एमडी) डॉ. विनोद कुमार दरिया ने कहा कि राज्य के सरकारी संस्थानों में नैदानिक मनोविज्ञान में एमफिल पाठ्यक्रम के लिए एक प्रस्ताव तैयार किया था और पिछले साल जनवरी में इसे राज्य सरकार को भेजा था।
विज्ञापन


प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई और कुशल मनोवैज्ञानिकों के साथ परामर्श केंद्र की स्थापना की घोषणा की गई। हालांकि, एमफिल पाठ्यक्रम की शुरुआत और नैदानिक मनोवैज्ञानिकों की नियुक्ति अब भी लंबित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed