कोटा में बच्चों की मौत पर सोनिया नाराज, राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष को तलब कर जानकारी ली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटा स्थित जेके लोन अस्पताल में नवजातों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रही है। अधिकारियों के मुताबिक दिसंबर के आखिरी दो दिनों में यहां नौ और बच्चों की मौत हो गई। इसके साथ ही मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर सौ तक पहुंच गया है। वहीं, इस घटना के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष अविनाश पांडे को तलब किया है।
सूत्रों के मुताबिक, कोटा के अस्पताल में बच्चों की मौत को लेकर दुख जाहिर करते हुए सोनिया ने पांडे के माध्यम से राज्य सरकार को यह संदेश दिया कि इस मामले में और ठोस कदम उठाए जाएं।
Delhi: Rajasthan Congress incharge Avinash Pandey has reached 10 Janpath to meet Congress Interim President Sonia Gandhi, following deaths of infants in Kota's J K Lone Hospital (file pics) pic.twitter.com/jl31WhMQyB
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) January 2, 2020
राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गुरुवार को सोनिया गांधी से मिलने के लिए दिल्ली स्थित उनके आवास 10 जनपथ पहुंचे। मुलाकात के पांडे ने कहा कि यह एक पूर्व निर्धारित बैठक थी जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। वह कोटा मुद्दे (शिशु मृत्यु) के बारे में बहुत गंभीर हैं, राजस्थान के मुख्यमंत्री ने उन्हें एक विस्तृत रिपोर्ट भेजी है।
Rajasthan Congress in-charge Avinash Pandey on his meeting with party's interim president Sonia Gandhi: It was a pre-scheduled meeting in which various issues were discussed. She is very serious about Kota issue (infant deaths), CM (Rajasthan) has sent a detailed report to her. https://t.co/dmX7flaeio pic.twitter.com/TomETftt2o
— ANI (@ANI) January 2, 2020
वहीं, इस मामले पर जब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन से पूछा गया तो उन्होंने कहा है कि उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मामले को देखने का अनुरोध किया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मैंने राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत को पत्र लिखकर उनसे इस मामले को देखने का अनुरोध किया है। हमने अपनी तरफ से हर तरह के सहयोग का आश्वासन दिया है। पिछले कुछ वर्षों की तुलना में इस बार मौतों की संख्या निश्चित रूप से अधिक है।
Union Health Minister Harsh Vardhan on #KotaChildDeaths: I have written a letter to Rajasthan CM Ashok Gehlot requesting him to look into the matter. We have assured all kind of support from our side. Number of deaths is definitely higher this time compared to last few years. pic.twitter.com/esdUX7Wm1s
— ANI (@ANI) January 2, 2020
दूसरी ओर इस मामले पर सूबे के मुख्यमंत्री ने कहा है कि कोटा में हुई बच्चों की मौत के मामले पर सरकार संवेदनशील है। इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कोटा के इस अस्पताल में शिशुओं की मृत्यु दर लगातार कम हो रही है। हम आगे इसे और भी कम करने के लिए प्रयास करेंगे। मां और बच्चे स्वस्थ रहें यह हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।