फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   knows railway ministry state to increase train speed in rajasthan

बढ़ेगी ट्रेनो की रफ्तार, जानें राजस्थान में सरकार ने क्या कदम उठाए

Sat, 04 Feb 2017 11:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ जयपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/ जयपुर Updated Sat, 04 Feb 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
knows railway ministry state to increase train speed in rajasthan
railway track

विज्ञापन

ताजा रेल बजट में राजस्थान में रेल विकास के अधिकतर पहलुओं को छुआ है। रेल रफ्तार बढ़ाने के लिए पटरियां बदलने से लेकर नई लाइनों, विद्युतिकरण, आमान परिवर्तन, दोहरीकरण, आदर्श स्टेशन सहित सात नई लाइनों के लिए सर्वे की सौगात भी दी गई है। हां, तेजी से विकसित हो रही राजस्थान की राजधानी पिंक सिटी के नाम से विश्वविख्यात जयपुर के लिए भी इस बजट में काफी कुछ खास रखा गया है। राजस्थान में इस बजट में राजस्थान में रेल विकास पर पिछले बजट की तुलना में डेढ़ गुना अधिक राशी दी गई है। इस वित्तीय वर्ष में रेल विकास में 3495 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। रेल बजट में जयपुर सहित राजस्थान के लिए ये हैं खास बातें...

जयपुर के लिए खास

- खातीपुरा बनेगा सैटेलाइट स्टेशन
- रेलवे अस्पताल का होगा उन्नयन
- बाइस गोदाम और सांगानेर में डाली जाएगी स्टेबलिंग लाइन। सिविल लाइंस फाटक पर जाम से मिलेगी मुक्ति
- जगतपुरा में दूसरा प्लेफार्म होगा ऊंचा
- जयपुर जंक्शन पर गोगा यार्ड विकास
- रेनवाल स्टेशन का होगा कायाकल्प, आरक्षण केंद्र, फुटओवर ब्रिज, प्रतीक्षालय होंगे विकसित
- सहित स्टेशन के पूरे आवाजाही के क्षेत्र को विकसित

आदर्श स्टेशन बनाने के लिए योजना

knows railway ministry state to increase train speed in rajasthan
रेल लाइन - फोटो : अमर उजाला

आदर्श स्टेशन

- धार्मिक क्षेत्र के कारण सीकर और रींगस को आदर्श स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा नई लाइनें
- नीमच-बड़ी सादड़ी (8 किलोमीटर)
- तरंगा हिल-अंबाजी- आबूरोड (89.38 किलोमीटर) सात लाइनों का सर्वे
- जयपुर-सवाईमाधोपुर दोहरीकरण (130 किलोमीटर)
- अजमेर-उदयपुर दोहरीकरण (285 किलोमीटर)
- समदड़ी-लूणी दोहरीकरण (41 किलोमीटर)
- निम्बाहेड़ा-कपासन वाया सांवलिया जी (58 किलोमीटर)
- माण्डलगढ़-शाहपुरा- केकड़ी-टोडारायसिंह (130 किलोमीटर)
- प्रतापगढ़-बांसवाड़ा (65 किलोमीटर)

आमान परिवर्तन

- मारवाड़-मावली (152 किलोमीटर)
- हिमत नगर-खेड़ाब्रह्मा (54 किलोमीटर) विद्युतीकरण
- बांदीकुई-भरतपुर विद्युतीकरण (104 करोड़)
- अलवर-बांदीकुई दूसरी लाइन (25 करोड़)
- सादुलपुर-रतनगढ़-बीकानेर- लालगढ़-रतनगढ़- सरदारशहर (236 करोड़)
- रेवाड़ी-सादुलपुर- हनुमानगढ़ (288 करोड़)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed