फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Know, who is the col kirodi singh bainsla

जानिए, कौन है वो कर्नल जिसकी एक आवाज पर सुलग रहा राजस्थान

Thu, 28 May 2015 01:28 PM IST
Updated Thu, 28 May 2015 01:28 PM IST
विज्ञापन
Know, who is the col kirodi singh bainsla

वो फिर सुर्ख़ियो में हैं, किसी के लिए वो उनके हक़ के सिपाही हैं तो किसी के लिए एक अबूझ पहेली। गुर्जर नेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला जब अपने स्वजातीय गूजरों के साथ विरोध के लिए निकलते हैं, रेलपटरिया गाड़ियों से महरूम हो जाती हैं, राजमार्गो पर जीवन ठहर जाता है।

विज्ञापन


बैंसला आती-जाती सरकारों के लिए एक ऐसा मुहावरा बन गए हैं जिसे न तो कोई सरकार टाल सकती है और ना ही पाल सकती है। बकौल ख़ुद बैंसला के वो मुग़ल शासक बाबर से भी प्रभावित हैं और अब्राहम लिंकन के मुरीद भी। बैंसला एक बार फिर अपने लोगों के साथ राजस्थान के भरतपुर ज़िले में दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर जा बैठे हैं।
विज्ञापन


वे अपनी बिरादरी और चार अन्य छोटी जातियों के लिए सरकारी नौकरियों में आरक्षण की मांग कर रहे हैं। सिर पर चटक रंग की पगड़ी और ठेठ गवई धोती बांधे बैंसला अंग्रेज़ी पत्रकारों से अंग्रज़ी में बात करते हैं हिन्दी पत्रकारों से हिन्दी में। जब वो अपने समर्थकों से बात करते हैं तो उन्हीं की बोली में। पूछने या टोकने पर मसीहाई अंदाज में बैंसला कहते हैं, "मैं सदियों से वंचित इन ग़रीब लोगों की ज़िंदग़ी में तरक्क़ी का उजाला भरना चाहता हूँ।"

विज्ञापन
विज्ञापन

सिपाही से कर्नल के ओहदे तक पहुंचे बैंसला

Know, who is the col kirodi singh bainsla

पूर्वी राजस्थान के करौली ज़िले के एक गाँव में पैदा हुए बैंसला धरने प्रदर्शन के बीच अपने पढ़ने का वक़्त भी निकाल लेते हैं। मैंने उनसे पूछा कि कोई ऐसा व्यक्तित्व जो आपको प्रभावित करता हो? ‘एक विचारक के बतौर अब्राहम लिंकन मेरे आदर्श हैं।'

बैंसला उस उम्र में विवाह की डोर में बंध गए जिसे बालपन कहा जाता हैं। लेकिन वे तालीम के लिए कृतसंकल्प थे। पढ़ना-लिखना नहीं छोड़ा पहले पढ़ लिख कर टीचर बन गए फिर अपने पिता की तरह फ़ौजी।

सन 1962 और 1965 की जंग में देश के लिए लड़े। बहादुरी के कारण सिपाही से लड़ते-लड़ते कर्नल के ओहदे तक पहुँचे। उनके फ़ौजी साथी उन्हें रॉक ऑफ़ जिब्राल्टर कहते थे। पहले देश के लिए के लिए लड़े बैंसला अब देश से आरक्षण के लिए लड़ रहे हैं। उनके दो बेटे फ़ौज में हैं, एक पुत्र प्राइवेट क्षेत्र में कार्यरत है और एक पुत्री अखिल भारतीय सेवा में अधिकारी है।

उनकी एक आवाज पर उठ खड़े होते हैं गुर्जर

Know, who is the col kirodi singh bainsla

बैंसला राजनीति के पक्के खिलाड़ी भले लगते हों लेकिन सार्वजनिक मंच पर वो पहली बार तब प्रकट हुए जब उन्होंने बीहड़ कंदराओं में सहेज कर रखे गए गूजरों के युद्धक नृत्य की प्रस्तुति के लिए अपने समाज को जमा किया।

फिर 3 सितंबर 2006 में बैंसला तब चर्चा में आये जब उनके समर्थको ने करौली के हिण्डोन क़सबे में दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग को पहली बार जाम किया। ये आंदोलन तब से किसी ना किसी रूप में चल ही रहा है। इस आंदोलन में हिंसा की वजह से अब तक 72 लोग जान गंवा चुके हैं।

बार-बार रेल और सड़कें रोकने के कारण बैंसला की खूब आलोचना होती रही है। हाल ही में राजनैतिक तौर पर प्रभावशाली जाट महासभा ने कहा है कि वे अपने लोगों को गुमराह कर रहे हैं। आंदोलन के दौरान आम नागरिकों के प्रभावित होने के मामले में अदालत ने भी बैंसला से सफ़ाई मांगी है पर बैंसला और उनके समर्थक डटे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed