फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   kite festival in jaipur

पतंगों के रंग में रंग जायेगा जयपुर

Mon, 14 Jan 2013 11:21 AM IST
जयपुर/इंटरनेट डेस्क
जयपुर/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 14 Jan 2013 11:21 AM IST
विज्ञापन
kite festival in jaipur

जयपुर में आज मकर सक्रांति पर पतंगबाजी का खासा उत्साह रहेगा। यह उत्साह की झलक कई दिनों से बाजार से लेकर घरों की छतों तक दिख रहा है। पतंगबाज आज और जोश खरोश में दिखेंगे। इसकी रौनक बाजारों में भी दिखेगी।

विज्ञापन


लोगों ने पतंगों के ढेर खरीद लिये हैं, जिससे लगता है पूरा आसमान जैसे सतरंगी होने वाला है। खरीददारी में महिलाएं भी पीछे नहीं हैं। दान-पुण्य के सामान के अलावा पतंगबाजी के दौरान परिवार के लोगों का साथ देने के लिए भी खासी उत्साहित दिखीं। इतना ही नहीं बाजार में पतंग लूटने की झाड़ी भी खूब बिक रही है।
विज्ञापन


पतंगबाजी के इन मस्तीभरे दिनों के साथ कुछ समस्यायें भी सामने आ रही हैं। चाइनीज मांझे ने बिजली कंपनियों के लिये मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। शहर में पिछले सप्ताहभर में आधा दर्जन से ज्यादा स्थानों पर चाइनीज मांझे के कारण बिजली की लाइनों में खराबी आई। अब राजस्थान विद्युत प्रसारण निगम ने लोगों को चेतावनी दी है कि चाइनीज मांझे का उपयोग न करें और बिजली के तारों से दूर रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही पक्षियों के भी पतंगों से घायल होने की घटनायें भी हो रही हैं। इसके लिये पतंगों की डोर में उलझकर घायल होने वाले पक्षियों के इलाज के लिए विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और संगठनों की ओर से घायल पक्षी बचाओ अभियान चलाया जा रहा है।


इस शुभ मौके पर राज्यपाल माग्रेट अल्वा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और नेता प्रतिपक्ष वसुंधरा राजे ने राज्य की जनता को मकर सक्रांति एवं लोहिड़ी की शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल अल्वा ने कहा कि त्योहार को मिल-जुलकर मनाएं, ताकि पूरे समाज का वातावरण सुखद बना रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed