फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   killings for treasure rajasthan

खजाने के लालच में किसने ली मासूमों की बलि?

Mon, 06 Jul 2015 05:07 AM IST
Updated Mon, 06 Jul 2015 05:07 AM IST
विज्ञापन
killings for treasure rajasthan

राजस्थान में अलवर जिले के पहल गाँव के एक खंडहर में दबे कथित खज़ाने के लालच में हुई दो बच्चों की कथित 'बलि' की गुत्थी सुलझाने में पुलिस डेढ़ महीने से जूझ रही है।

विज्ञापन


इस मामले में दो दिन पहले तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है लेकिन जिस तांत्रिक पर बलि करवाने का आरोप है वह अभी तक पुलिस की पहुँच से दूर है।

मुण्डावर के सब-इन्स्पेक्टर राजवीर सिंह ने बीबीसी को बताया कि राजस्थान पुलिस की टीम राज्य के बाहर तांत्रिक की तलाश में भेजी गई है। उनके मुताबिक अब तक की तफ्तीश में यह बाल तस्करी का प्रयास नहीं लगता।

विज्ञापन

गायब होते बच्चे

killings for treasure rajasthan

भीम कुमार के दोनों बेटे राहुल और बिट्टू के शव 20 मई को गाँव के पास वाली पहाड़ी पर मिले थे। भीम कुमार ने बीबीसी को फ़ोन पर बताया, “ इन दस-बारह सालों में गाँव से बच्चे गायब होने की यह चौथी घटना है।

अगर पुलिस ढंग से तफ्तीश करे तभी सब मामलों की तह तक पहुँच सकती है।” भीम कुमार ने कहा कि भूतेश्वर मंदिर के पास वाली पहाड़ी के ऊपर वाले खँडहर में गड़ा कथित खज़ाना अक्सर चर्चा में रहता है।

यहाँ रात को बीन बजाने वाले किसी बाबा ने भी डेरा डाल लिया था जिसे बाद में गांववालों ने भगाया। भीम कुमार के मुताबिक बच्चों के गायब होने के पहले मुख्य अभियुक्त विक्रम ने भी इस कथित खज़ाने की चर्चा कुछ लोगों से की थी। उनके अनुसार सह अभियुक्त जीतराम भी अपनी बहन के साथ पहाड़ी के पास देखा गया था।

'तांत्रिक फैला रहा भ्रांतियां'

killings for treasure rajasthan

गिरफ्तार किए गए लोगों ने बयान दिया है कि तांत्रिक ने उन्हें कहा कि एक ही माँ के 7 से 10 वर्ष तक के दो बच्चों की एक साथ बलि देने पर ही गड़ा धन निकाला जा सकता है।

जिले में शिक्षा और जागरूकता की दिशा में कार्य कर रहे मेवात विकास संस्थान के नूर मोहम्मद ने बताया, “ अक्सर पुरानी मजारें और कब्रें खोदने की घटनाएँ भी सुनने में आती हैं।

अशिक्षित और गरीब तो मजबूरी में तांत्रिकों के चक्कर में आ जाते हैं पर बदलती लाइफस्टाइल से भी लोगों में धन का लालच बढ़ता जा रहा है।” उधर भीम कुमार का परिवार भयंकर सदमे में हैं। उनकी पत्नी की हालत इतनी ख़राब है कि वो रोते-रोते बेकाबू हो जाती है और उन्हें अभी भी नींद के इंजेक्शन देने पड़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed