फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kekri: There was a lot of excitement in the markets, maximum crowd at jewelery and utensils shops

Kekri : बाजारों में छाई रौनक, धनतेरस पर खरीददारी करने उमड़े लोग, जेवर और बर्तनों की दुकान पर सबसे ज्यादा भीड़

Wed, 30 Oct 2024 01:46 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 30 Oct 2024 01:46 PM IST
सार

दीपोत्सव को लेकर केकड़ी के बाजारों में रौनक छाई हुई है। बर्तनों और आभूषणों की दुकान पर सबसे ज्यादा भीड़ देखी जा रही है। कल धनतेरस के मौके पर लोगों ने जमकर खरीददारी की। इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों की बिक्री में भी खुलकर खरीददारी हुई।

विज्ञापन
Kekri: There was a lot of excitement in the markets, maximum crowd at jewelery and utensils shops
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपावली के पर्व पर केकड़ी के बाजारों में धूमधाम है। मंगलवार को धनतेरस पर लोगों ने जमकर खरीददारी की और आज बुधवार को भी यह सिलसिला जारी है। दोनों दिन त्रयोदशी होने से धनतेरस भी दोनों दिन मानी जा रही है। लोगों की रुचि व त्योहार की आवश्यकता के अनुसार सभी दुकानों पर भीड़ नजर आ रही है, विशेष रूप से कपड़े, आभूषण, बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक्स की बिक्री में तेजी आई है।

विज्ञापन


दीपावली पर केकड़ी शहर में उल्लास का माहौल है। बाजारों में चहुंओर रौनक छाई हुई है। छोटी-बड़ी सभी दुकानों पर हर जगह ग्राहकों की भीड़ है। धनतेरस का मुहूर्त मंगलवार को शुरू हो गया, जो आज बुधवार को भी जारी है। लोग शौक व जरूरत के सामानों की जमकर खरीददारी कर रहे हैं। इसके चलते शहर की सड़कों पर भीड़-भाड़ मची हुई है। दीपावली को लेकर घरों में उत्साह का माहौल है, लोग घर की साज-सज्जा से लेकर धनतेरस की खरीददारी और दीपावली के पूजन की तैयारियों में जुट गए हैं, इसका बाजार में भी खूब असर दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन


कपड़ों और आभूषणों के व्यवसाय में भी खूब उछाल है। सोने- चांदी के दाम चढ़ने के बावजूद लोग जमकर खरीददारी कर रहे हैं। शहर की चारदीवारी के भीतर घंटाघर, सदर बाजार, जूनियां गेट, सब्जी मंडी और अन्य इलाकों के साथ ही शहर के बाहरी इलाकों में भी भारी चहल-पहल मची हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपावली को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद नजर आ रहा है। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए परकोटे के अंदर चौपहिया वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, ताकि बाजार में आवागमन बाधित न हो। हालांकि पाबंदी के बावजूद तीन पहिया टेम्पो को सामान उठाने के लिए भीड़ भरे बाजारों में जाना ही पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed