{"_id":"67a4dadbf717aa9e7d09580e","slug":"kekri-sarpanch-by-election-picture-of-contest-became-clear-with-withdrawal-of-nominations-contest-in-molkiya-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"केकड़ी सरपंच उपचुनावः नाम वापसी के साथ साफ हुई मुकाबले की तस्वीर, मोलकिया में सीधी टक्कर, कादेड़ा में पंचकोणीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केकड़ी सरपंच उपचुनावः नाम वापसी के साथ साफ हुई मुकाबले की तस्वीर, मोलकिया में सीधी टक्कर, कादेड़ा में पंचकोणीय
Thu, 06 Feb 2025 09:23 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 06 Feb 2025 09:23 PM IST
सार
कादेड़ा ग्राम पंचायत से पांच उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह भी आवंटित कर दिए गए हैं। 14 फरवरी को प्रातः आठ बजे से सायं पांच बजे तक मतदान होगा।
विज्ञापन
पंचायत उपचुनाव केकड़ी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केकड़ी पंचायत समिति की ग्राम पंचायत मोलकिया और कादेड़ा में सरपंच उपचुनाव के लिए गुरुवार को नाम वापसी के बाद अंतिम तस्वीर साफ हो गई है। मोलकिया पंचायत में जहां दो दावेदार चुनावी मैदान में रहे हैं। वहीं कादेड़ा ग्राम पंचायत से पांच उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह भी आवंटित कर दिए गए हैं। 14 फरवरी को प्रातः 8 बजे से सायं 5 बजे तक मतदान होगा।
विज्ञापन
मोलकिया में आमने-सामने का मुकाबला ग्राम पंचायत मोलकिया में सरपंच पद के लिए चार जनों ने नामांकन दाखिल किए थे रिटर्निंग अधिकारी रामलाल डडवारिया व पीआरओ राकेश जैन ने बताया कि सुबह 10 बजे से नामांकन पत्रों की जांच की गई। जिसमें सभी नामांकन पत्र सही पाए गए। दोपहर 3 बजे पहले रामलाल गुर्जर व रामसिंह जाट ने अपना नामांकन फॉर्म वापस ले लिया। दोपहर 3 बजे नाम वापसी का समय समाप्त होने के बाद अंतिम प्रत्याशियों की सूची जारी की गई। ग्राम पंचायत मोलकिया में प्रवीण जाट व जयसिंह गुर्जर के बीच आमने-सामने का सीधा मुकाबला है। दोनों प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह भी आवंटित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
कादेड़ा में पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में ग्राम पंचायत कादेड़ा में सरपंच पद के लिए सात जनों ने नामांकन दाखिल किए थे। रिटर्निंग अधिकारी राजेश जैन व पीआरओ केदार जांगिड़ ने बताया कि सुबह 10 बजे से नामांकन पत्रों की जांच की गई। जिसमें सभी नामांकन पत्र सही पाए गए। दोपहर 3 बजे से पहले लालचंद खटीक व चंद्रसेन कीर ने अपना नामांकन फॉर्म वापस ले लिया। दोपहर 3 बजे नाम वापसी का समय समाप्त होने के बाद अंतिम प्रत्याशियों की सूची जारी की गई। ग्राम पंचायत कादेड़ा में रामस्वरूप गुर्जर, रफीक पिंदारा, राजेंद्र सिंह राठौड़, कमलेश रेगर व रेखा जादम के बीच मुकाबला है। पांचों प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह भी आवंटित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन