फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kekri : Pickup loaded with laborers fell into the river, laborers narrowly escaped, everyone pulled out safely

Kekri News: मजदूरों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, बाल-बाल बचे मजदूर, सभी को सुरक्षित बाहर निकाला

Mon, 30 Sep 2024 02:39 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 30 Sep 2024 02:39 PM IST
सार

आज सवेरे मजदूरों से भरी पिकअप खारी नदी के पुल से नदी में गिर गई। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सभी मजदूरों को ग्रामीणों ने सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया।

विज्ञापन
Kekri : Pickup loaded with laborers fell into the river, laborers narrowly escaped, everyone pulled out safely
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज सुबह करीब साढ़े आठ बजे केकड़ी क्षेत्र के धून्धरी गांव के पास खारी नदी के पुल पर मजदूरों से भरी एक पिकअप गाड़ी नदी में गिर गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। पिकअप में सवार सभी मजदूर बाल-बाल बच गए। उन्हें ग्रामीणों ने नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

विज्ञापन


यह दुर्घटना तब हुई जब एक पिकअप में रोजाना की तरह 15-20 मजदूर अपने गांव धून्धरी से टांकावास गांव की तरफ रवाना हुए। इसी दौरान खारी नदी की पुलिया से गुजरते समय पिकअप गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे नदी में गिर गई। ये सभी मजदूर समीपवर्ती गांव के खेत में तैयार बाजरे की फसल काटने के लिए जा रहे थे। हादसे के समय अधिकांश मजदूर पिकअप के केबिन के ऊपर बैठे थे। अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी, जिससे गाड़ी सहित उसमें सवार सभी मजदूर पुलिया से नीचे पानी में गिर गए।
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग तुरन्त मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए। राहत की बात यह रही कि सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। कुछ मजदूरों के मामूली चोटें आई हैं। बताया गया कि इन मजदूरों में अधिकांश महिलाएं थीं। पिकअप को भी एक जेसीबी मशीन की मदद से बाहर निकाल लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed