{"_id":"675ef470ab16047d4f06c14c","slug":"kekri-news-two-child-scientist-models-of-kekri-selected-at-state-level-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kekri News: केकड़ी के दो बाल वैज्ञानिकों मॉडल का राज्य स्तर पर चयन, जोधपुर में प्रतियोगिता में होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kekri News: केकड़ी के दो बाल वैज्ञानिकों मॉडल का राज्य स्तर पर चयन, जोधपुर में प्रतियोगिता में होंगे शामिल
Sun, 15 Dec 2024 08:53 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 15 Dec 2024 08:53 PM IST
सार
राजस्थान सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आयोजित जोनल स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता 2024 में केकड़ी के बाल वैज्ञानिकों द्वारा बनाए गए दो मॉडल्स का राज्य स्तर पर चयन हुआ है। 'आदर्श स्पीड ब्रेकर' और 'सौर ऊर्जा से चलने वाली जुताई व छिड़काव मशीन' को उनके अभिनव डिज़ाइन और तकनीकी कौशल के लिए सराहा गया।
विज्ञापन
राज्य स्तर पर चयनित गवर्नमेंट हायर सेकंडरी स्कूल के बाल वैज्ञानिक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग जयपुर द्वारा वर्तमान सत्र में आयोजित जोनल स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता 2024 में केकड़ी के बाल वैज्ञानिकों द्वारा बनाये गए दो विज्ञान मॉडल्स का राज्य स्तर पर चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त जिला समन्वयक ब्रजराज शर्मा ने बताया कि केकड़ी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत बाल वैज्ञानिक छात्र पीयूष सुवालका व छात्रा वृंदा पांडे का विज्ञान मॉडल 'आदर्श स्पीड ब्रेकर' एवं केकड़ी के श्री सुधासागर दिगम्बर जैन विद्या विहार सीनियर सेकंडरी स्कूल में अध्ययनरत बाल वैज्ञानिक छात्र कल्पेश माहेश्वरी व छात्र पार्थ उपाध्याय का विज्ञान मॉडल 'सौर ऊर्जा से चलने वाली जुताई व छिड़काव की मशीन' का जोनल स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में प्रदर्शन किया गया। इन दोनों विज्ञान मॉडल्स में विद्यार्थियों की श्रेष्ठ व अभिनव परिकल्पना तथा कुशल तकनीक से प्रभावित होकर विशेषज्ञों द्वारा दोनों मॉडल्स का राज्य स्तर पर चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बाल वैज्ञानिक कल्पेश माहेश्वरी व पार्थ उपाध्याय।
उन्होनें बताया कि आदर्श स्पीड ब्रेकर मॉडल में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी के विद्यार्थी पीयूष सुवालका व वृंदा पांडे ने क्यू ब्लैक रसायन बनाया, जो बोरिक एसिड, स्टार्च, लाल दवा व बोरिक पाउडर आदि से तैयार किया जाता है और इसे फ्लैक्सिबल लेयर वाले प्लास्टिक में रखकर ब्रेकर के रूप में काम में लिया गया। इस प्रकार बनाये गए स्पीड ब्रेकर के ऊपर से जो गाड़ी धीमी गति से गुजरेगी, वह बिना झटका खाए आसानी से गुजर जाएगी तथा जो गाड़ी तेजी से इस ब्रेकर से गुजरेगी, वह गाड़ी एकदम उछल जाएगी। इसमें जो रसायन प्रयुक्त किया गया, वह तेजी से प्रहार पर कठोर हो जाता है, जबकि धीमे प्रहार पर स्वत: फैल जाता है। प्रदर्शन के दौरान परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा इस मॉडल को काफी सराहा गया।
इसी प्रकार दूसरा विज्ञान मॉडल श्री सुधासागर दिगम्बर जैन विद्या विहार सीनियर सेकंडरी स्कूल केकड़ी के बाल वैज्ञानिक कल्पेश माहेश्वरी व पार्थ उपाध्याय का प्रदर्शित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने देशी जुगाड़ से सौर ऊर्जा से चलने वाली जुताई व छिड़काव की ऐसी मशीन बनाई, जो किचन गार्डन व अन्य छोटी जगह पर कृषि जीन्स की आसानी से जुताई, बुवाई तथा दवा छिड़कने का कार्य कर सकती है। इस मशीन को सौर ऊर्जा से चलाया जाएगा। यह एक पोर्टेबल मशीन है, जो बहुत ही उपयोगी साबित होगी। जिला समन्वयक ब्रजराज शर्मा ने बताया कि केकड़ी जिले के ये दोनों मॉडल अब जोधपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में शामिल किए जाएंगे। यहां राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने वाले मॉडल्स मुंबई के नेहरू विज्ञान केंद्र में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शामिल होंगे।