{"_id":"67852a99889bcf063d04a112","slug":"kekri-news-three-months-pregnant-took-suicidal-step-body-found-hanging-married-ten-months-ago-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kekri News: तीन माह की गर्भवती ने उठाया आत्मघाती कदम, फंदे पर लटका मिला शव, दस माह पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kekri News: तीन माह की गर्भवती ने उठाया आत्मघाती कदम, फंदे पर लटका मिला शव, दस माह पहले हुई थी शादी
Mon, 13 Jan 2025 08:30 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 13 Jan 2025 08:30 PM IST
सार
दस महीने पहले शादी करके आई विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। विवाहिता तीन महीने की गर्भवती थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। आत्महत्या के कारणों के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर के काजीपुरा इलाके में बीती रात एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि विवाहिता तीन माह की गर्भवती थी। घटना की सूचना पर सिटी थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया। आज सुबह पुलिस ने पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार शाहपुरा निवासी दीपा महावर (22) का विवाह शहर में काजीपुरा निवासी गोविन्द महावर के साथ हुआ था। रविवार को दीपा ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और फंदे पर लटक गई। काफी देर तक जब दीपा बाहर नहीं निकली तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। परिवार के लोगों ने दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो दीपा फांसी के फंदे पर लटकी मिली। परिजन ने उसे नीचे उतारकर राजकीय जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सिटी थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को मोर्चरी में शिफ्ट करवाया।
विज्ञापन
सोमवार सुबह उपखंड अधिकारी सुभाष चन्द्र हेमानी, पुलिस उप अधीक्षक हर्षित शर्मा व सिटी थानाधिकारी कुसुमलता मीणा ने अस्पताल पहुंचकर पीहर पक्ष व ससुराल पक्ष के लोगों से पूछताछ की। दोनों पक्षों की आपसी सहमति के बाद पुलिस ने पंचनामा व पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। विवाहिता ने आत्महत्या किस कारण से की है, इसके बारे में फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है।
विज्ञापन