फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kekri News: Thieves broke the hinges of 7 houses in an attempt to get big, act of thieves was captured in CCTV

Kekri News: बड़ा हाथ मारने के चक्कर में चोरों ने सात घरों के कुंदे तोड़े, सीसीटीवी में कैद हुई चोरों की करतूत

Sun, 01 Dec 2024 09:21 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 01 Dec 2024 09:21 PM IST
सार

जिले के भिनाय थाना क्षेत्र के नागोला कस्बे में बीती रात अज्ञात चोरों ने कीमती सामान की चाह में एक के बाद एक 7 घरों के दरवाजे के कुंदे तोड़कर चोरी का प्रयास किया लेकिन चोर किसी भी घर से कीमती सामान ले जाने में विफल रहे।

विज्ञापन
Kekri News: Thieves broke the hinges of 7 houses in an attempt to get big, act of thieves was captured in CCTV
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केकड़ी का नागोला कस्बा बीती रात चोरों के हमले का शिकार रहा। चोरों ने एक के बाद एक सात घरों में सेंध लगाई, मगर गनीमत रही कि उनके हाथ कुछ भी न लग सका। वे कीमती सामान की तलाश में अलग-अलग घरों की कुंडियां तोड़ते रहे लेकिन कहीं भी कोई कीमती सामान उनके हाथ नहीं लग सका।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बीती रात अज्ञात चोरों ने हेमराज रेबारी, मीरादेवी रेबारी, हनुमान रेबारी, गेवर रेबारी, प्रहलाद साहू, पवन वैष्णव व कालूराम जाट के घरों में पहुंचकर जिन कमरों में परिवार के लोग सो रहे थे, उन कमरों के बाहर से कुंदी लगा दी तथा दूसरे कमरों के कुंदों को कटर से काटकर चोरी का प्रयास किया। चोरों की ये गतिविधियां एक मकान के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
विज्ञापन


चोरों ने कालूराम जाट के घर से कपड़ों से भरा बक्सा चोरी कर लिया, बक्से में लगभग 15 हजार रुपये के कपड़े भरे हुए थे। इसी प्रकार शंकर रेबारी के घर में जाग होने पर चोर शोर-शराबा सुनकर भाग छूटे। ग्रामीणों ने चोरों का पीछा भी किया लेकिन रोड लाइट नहीं होने से चोर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार चोरों ने पवन वैष्णव व राकेश वैष्णव के घर के मुख्य गेट पर लगे ताले को तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे इसमें भी विफल रहे। कीमती सामान की तलाश में चोरों ने ताबड़तोड़ सात घरों के कुंदे तोड़े मगर उनके हाथ कुछ भी न लग सका। लोगों ने तुरंत मामले की सूचना भिनाय थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका-मुआयना कर मामला दर्ज कर, आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed