{"_id":"6757c70c924ecc3bb90f6217","slug":"kekri-news-father-of-2-innocent-children-committed-suicide-by-hanging-police-busy-in-finding-out-the-reasons-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kekri News: दो मासूमों के पिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kekri News: दो मासूमों के पिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस
Tue, 10 Dec 2024 10:14 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 10 Dec 2024 10:14 AM IST
सार
जिले के काजीपुरा इलाके में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके पर पहुंची सिटी थाना पुलिस सुसाइड के कारणों की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर के काजीपुरा निवासी भागचन्द खींची (32) पुत्र रामेश्वर खींची ने रविवार देर रात फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना का पता सोमवार सुबह चला। परिजनों के अनुसार भागचन्द जब वह काफी देर तक नीचे नहीं आया, तो उन्होंने ऊपर कमरे में जाकर देखा जहां युवक का शव फंदे पर लटका दिखाई दिया।
विज्ञापन
परिजनों की सूचना पर सिटी थाना पुलिस के एएसआई राकेश कुमार मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और युवक को फंदे से नीचे उतरवाकर राजकीय जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक परीक्षण के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रात को खाना खाने के बाद युवक ऊपर के कमरे में चला गया, जहां उसने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के माता-पिता दिव्यांगजन हैं तथा मृतक के एक भाई की कुछ सालों पहले हादसे में मौत हो चुकी है। मृतक के दो बच्चे हैं।
विज्ञापन