{"_id":"671f08f42a9112e8fb0583f4","slug":"kekri-news-drug-addiction-made-him-a-thief-committed-theft-to-fulfill-demand-police-revealed-within-24-hour-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kekri News: नशे की लत ने बनाया चोर, तलब पूरी करने के लिए कर डाली चोरी, पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kekri News: नशे की लत ने बनाया चोर, तलब पूरी करने के लिए कर डाली चोरी, पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा
Mon, 28 Oct 2024 09:16 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 28 Oct 2024 09:16 AM IST
सार
नशे के आदी एक युवक ने अपनी तलब पूरी करने के लिए चोरी की वारदात कर डाली। केकड़ी सिटी थाना पुलिस ने यहां बस स्टैण्ड स्थित डेयरी बूथ व चाय की होटल में हुई इस चोरी की वारदात का 24 घंटे में खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर चुराई गई रकम बरामद कर ली है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नशा इंसान के सोचने-समझने की शक्ति नष्ट कर देता है और इसकी तलब पूरी करने के लिए व्यक्ति अच्छा बुरा-सोचे बिना, कुछ भी कर गुजरता है। ऐसा ही एक मामला केकड़ी में सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी नशे की लत को पूरा करने के लिए एक दुकान के ताले तोड़कर चोरी कर डाली।
विज्ञापन
थानाधिकारी कुसुमलता मीणा ने बताया कि नारायण उर्फ गब्बर सिंधी पुत्र नथमल सिंधी की बस स्टैंड पर झूलेलाल शू व जनरल स्टोर के नाम से डेयरी बूथ व चाय की होटल है। बीती शनिवार की रात को लगभग 1 बजे वह दुकान बंद कर अजमेर रोड पर न्यू कृष्णानगर स्थित अपने घर चला गया था। सुबह 5 बजे जब वह दुकान पर पहुंचा तो दुकान के ताले टूटे हुए मिले एवं गल्ले में रखे 25 हजार रुपये गायब मिले।
विज्ञापन
चोरी की वारदात का पता चलते ही सिटी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया तथा आसपास लगे लगभग 50 सीसीटीवी खंगाले। सीसीटीवी फुटेज में 27 वर्षीय युवक रमेश साहू पुत्र गणेश साहू निवासी काजीपुरा, केकड़ी की गतिविधियां संदिग्ध नजर आईं। इस पर पुलिस ने रमेश को पकड़कर पूछताछ की तो उसने दुकान के ताले तोड़कर चोरी करना स्वीकार कर लिया। पुलिस के अनुसार युवक नशे का आदि है तथा उसने नशे की तलब पूरी करने के लिए वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपी से चोरी की रकम बरामद कर ली है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन