फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kekri News: A bus full of passengers overturned while trying to save a pedestrian, two died

Kekri News: राहगीर को बचाने में सवारियों से भरी बस पलटी, मंदसौर की एक बुजुर्ग महिला सहित दो की मौत, 15 घायल

Sun, 10 Nov 2024 09:41 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 10 Nov 2024 09:41 PM IST
सार

राजस्थान के भिनाय उपखंड के बांदनवाड़ा क्षेत्र में टोल नाके के पास रविवार तड़के एक वीडियो कोच बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस चालक ने अचानक सामने आए एक युवक को बचाने की कोशिश की, जिससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

विज्ञापन
Kekri News: A bus full of passengers overturned while trying to save a pedestrian, two died
हादसे के बाद बस को उठाती क्रेन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भिनाय उपखण्ड के बांदनवाड़ा क्षेत्र में टोल नाके के पास एक राहगीर को बचाने की कोशिश में एक वीडियो कोच बस पलट गई। रविवार को सुबह तड़के हुए इस हादसे में दो जनों की मौत हो गई, जबकि 15 अन्य घायल हो गए।

विज्ञापन


रविवार सुबह तड़के बांदनवाड़ा टोल नाके के पास सवारियों से भरी एक वीडियो कोच बस उस समय पलट गई, जब बस के सामने अचानक आये एक युवक को बस चालक ने बचाने की कोशिश की। इस कोशिश में चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख पाया और बस लहराकर पलट गई। हादसे में जिस राहगीर युवक को बचाने की कोशिश की गई। वह भी बस की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इधर, बस पलटने से बस में सवार 15 यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन


दुर्घटना की सूचना मिलते ही बांदनवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंच गई और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को बांदनवाड़ा अस्पताल पहुंचाया। इनमें से छह जनों को अजमेर के जेएलएन अस्पताल रेफर किया गया। इनमें से एक बुजुर्ग महिला मंदसौर निवासी 70 वर्षीय देवी पत्नी साधुराम को बचाया नहीं जा सका। इस बुजुर्ग महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। अन्य पांच घायलों का उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार यह बस इंदौर से जयपुर जा रही थी। मृतका अपनी बहन रुक्मणी के साथ मंदसौर से सवार हुई थी। सफर के दौरान अचानक बांदनवाड़ा टोल के पास एक युवक आगे आ गया तो उसे बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर बस पलट गई। युवक भी बस की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक के हाथ पर भेरुनाथ भील लिखा हुआ है। मृतक के शव को पुलिस द्वारा राजकीय अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवा दिया गया।


बांदनवाड़ा पुलिस हादसे को लेकर जांच में जुट गई है। साथ ही मृतक की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं। दुर्घटना के बाद पुलिस ने बस को क्रेन के माध्यम से साइड में करवाकर यातायात सुचारू किया। पुलिस ने बस जब्त कर ली है। दुर्घटना में बस का ड्राइवर भी घायल हुआ, जिसका उपचार जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed