फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kekri News: 5 peacocks found dead in the forest, one injured, fear of killing by injecting poisonous seeds

Kekri News : जंगल में मृत में मिले 5 मोर, एक घायल का उपचार जारी, जहरीला दाना डालकर मारने का अंदेशा

Sat, 23 Nov 2024 11:07 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 23 Nov 2024 11:07 PM IST
सार

जिले के सावर उपखंड में किसी ने पांच मोरों के शव मिले हैं। अंदेशा है कि शिकारियों ने जहरीला दाना डालकर उन्हें मारा है। ये मोर ग्रामीणों को जंगल में एक जगह मृत मिले, जबकि एक मोर घायल अवस्था में मिला। सभी को सावर के पशु चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां घायल मोर का उपचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
Kekri News: 5 peacocks found dead in the forest, one injured, fear of killing by injecting poisonous seeds
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केकड़ी के सावर उपखंड क्षेत्र में मोड़ी गांव के जंगल में पांच राष्ट्रीय पक्षी मोर मृत हालत में मिले, वहीं एक मोर घायल हालत में मिला। राष्ट्रीय पक्षी की यह हालत देखकर गांव वाले द्रवित हो गए। गांव वालों द्वारा मृत मोरों और घायल मोर को सावर के पशु चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद वन विभाग की मौजूदगी में मृत मोरों को दफनाया जाएगा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आज सवेरे जब ग्रामीण खेत पर जा रहे थे तो उन्हें जंगल में मृत मोर दिखाई दिए। मोड़ी निवासी सांवरा मीणा ने बताया कि गांव वालों ने मौके पर जाकर देखा तो पांच मोर मृत और एक मोर घायल हालत में मिला। मृत और घायल मोर को सावर के पशु अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर अनिल जांगिड़ ने घायल मोर का इलाज शुरू किया।
विज्ञापन


डॉ. अनिल जांगिड़ के अनुसार मोर प्रथम दृष्टया जहरीला दाना खाने से मरे हैं। हालांकि पूरा खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा। घटना के बाद वन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच-पड़ताल की। मृत मोरों का पोस्टमार्टम करने के बाद वन विभाग को सौंपा जाएगा। इधर वन विभाग मामले की जांच कर रहा है, आशंका जताई जा रही है कि शिकारियों ने संभवत: मोरों का शिकार करने के लिए जहरीला दाना डाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed