फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kekri : Major action against illegal gravel storage, 800 tons of gravel stock seized, stir among gravel mafias

Kekri News: अवैध बजरी भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 800 टन बजरी के स्टॉक जब्त किए, बजरी माफियाओं में मचा हड़कंप

Sat, 05 Oct 2024 01:58 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 05 Oct 2024 01:58 PM IST
सार

अवैध बजरी भंडारण के खिलाफ पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई के तहत जिले के मीणों का नयागांव से 800 टन बजरी के स्टॉक जब्त किए गए। पुलिस और खनन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से की जा रही इस कार्रवाई से बजरी माफियाओं के बीच हलचल मच गई है।

विज्ञापन
Kekri : Major action against illegal gravel storage, 800 tons of gravel stock seized, stir among gravel mafias
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सदर थाना पुलिस व खनन विभाग ने शुक्रवार को केकड़ी जिले के मीणों का नयागांव में अवैध बजरी खनन एवं भंडारण के खिलाफ संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए 800 टन बजरी के आठ स्टॉक जब्त किए। कार्रवाई का पता चलते ही बजरी माफिया के बीच हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


जिला कलेक्टर श्वेता चौहान, पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा एवं खनन विभाग के अधीक्षण अभियंता जे.के. गुरुबक्षानी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामचन्द्र सिंह, पुलिस उपअधीक्षक हर्षित शर्मा एवं सहायक खनिज अभियंता संजय शर्मा की देखरेख में हुई इस कार्रवाई में पुलिस व खनन विभाग की टीम को मीणों का नयागांव में बजरी के अवैध रूप से पड़े करीब 800 टन के आठ बड़े स्टॉक मिले, जिन्हें जब्त कर लिया गया। प्रशासन अब इस बजरी को जेसीबी व डम्पर की सहायता से उठवा कर अपने कब्जे में ले रहा है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि केकड़ी क्षेत्र में आए दिन अवैध बजरी खनन के मामले सामने आते रहते हैं, जिन पर प्रशासन का कोई प्रभावी अंकुश नहीं होने से खननकर्ताओं के हौसले बुलंद बने रहते हैं। केकड़ी क्षेत्र से गुजर रही बनास नदी के कई इलाके अवैध बजरी खनन के मुख्य केंद्र बने हुए हैं, जहां से रात के अंधेरों में अवैध रूप से बजरी निकालकर प्रदेश के कई इलाकों में चुपचाप सप्लाई कर दी जाती है। यही गोरखधंधा यहां लंबे समय से चल रहा है। अक्सर प्रशासन व कानून व्यवस्था से जुड़े बड़े अधिकारियों द्वारा इस संबंध में अपने महकमों की बैठकें लेकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए जाते हैं, मगर उनके ये निर्देश महज औपचारिकता बनकर रह जाते हैं और बजरी के अवैध खनन को रोकने के लिए कोई कड़ी कार्रवाई सामने नहीं आने से नदियों से बजरी का दोहन करने का सिलसिला जारी रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन इस बार जिले में पुलिस व खनन विभाग सक्रिय नजर आ रहा है और बजरी के अवैध भंडारण पर एक के बाद एक छापामार कार्रवाई कर ऐसे बजरी के ढेरों को जब्त करने में लगा हुआ है। इससे पूर्व भी दोनों विभागों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए जिले के टोडारायसिंह क्षेत्र में छह अलग-अलग स्थानों से 2640 टन बजरी जब्त की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed