फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kekri : A Grand Temple on the Lines of Sanwaliyaji, MLA Announces on Khatushyam Temple Patotsav

Kekri : सांवलियाजी की तर्ज पर केकड़ी में बनेगा भव्य मंदिर, खाटूश्याम मंदिर के पाटोत्सव पर विधायक ने किया ऐलान

Tue, 04 Feb 2025 04:27 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 04 Feb 2025 04:27 PM IST
सार

चित्तौड़गढ़ जिले के प्रख्यात श्री सांवलिया जी मंदिर की तर्ज पर केकड़ी में भी शीघ्र ही सांवलिया सेठ का विशाल मंदिर बनाया जाएगा। इसके लिए शीघ्र ही जमीन का चयन कर उसे मंदिर के लिए आवंटित कराने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
Kekri : A Grand Temple on the Lines of Sanwaliyaji, MLA Announces on Khatushyam Temple Patotsav
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम ने खाटूश्याम मंदिर के प्रथम पाटोत्सव के मौके पर जयपुर रोड पर आयोजित भजन संध्या के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए घोषणा की कि केकड़ी में सांवलिया सेठ का विशाल मंदिर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए जल्दी ही शहर में भूमि चिन्हित कर उसे मंदिर के लिए आवंटित कराने की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


विधायक गौतम ने कहा कि केकड़ी आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत धार्मिक नगरी है। वर्ष पर्यंत आयोजित होने वाले सभी धर्मों के भव्य विशाल धार्मिक अनुष्ठान व उत्सव इस शहर की परंपरागत पहचान हैं। उन्होंने खाटूश्याम मंदिर व इसके साथ जुड़े लक्ष्मीनारायण मंदिर व बालाजी महाराज मंदिर के पाटोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि एक वर्ष पूर्व स्थापित खाटूश्याम मंदिर अल्प समय में ही हजारों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बन गया है। इस अवसर पर उन्होंने देश के ख्यातनाम कलाकारों को आमंत्रित कर केकड़ी में एक और विशाल भजन संध्या आयोजित करने की घोषणा की।
विज्ञापन


विधायक गौतम ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश के आने वाले बजट में केकड़ी को विशेष सौगात मिलने वाली है। उन्होंने बताया कि पुराना कोटा मार्ग व सावर होते हुए नसीराबाद-देवली फोरलेन सड़क मार्ग का कार्य शीघ्र ही शुरू होने वाला है। इसके बनने से इलाके के लोगों को यातायात के भारी दबाव के कारण होने वाले हादसों से निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर श्री श्याम प्रेमी सेवा समिति व पोकीनाड़ी विकास समिति के तत्वावधान में आयोजित भजन संध्या में सुप्रसिद्ध भजन गायक प्रकाशदास महाराज, गोकुल शर्मा, ऋषभ मित्तल व रिदेश अरोड़ा ने भजन प्रस्तुत किए। भजन संध्या के दौरान भगवान श्रीनाथ की आकर्षक झांकी सजाई गई तथा 56 भोग लगाकर अलसुबह महाआरती कर प्रसाद वितरण किया गया। विधायक शत्रुघ्न गौतम ने भजन कलाकारों का माल्यार्पण व दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया। 


पाटोत्सव के तहत क्षेत्र के प्रभातफेरी निकाली गई, जिसमें अलग-अलग गांवों से आए लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बिजासण माता मंदिर से शुरू हुई प्रभात फेरी जयपुर रोड स्थित मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने प्रभात फेरी के सदस्यों का सम्मानित किया तथा भंडारे का आयोजन किया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed