{"_id":"6582ac28050c75e344072444","slug":"kbc-fame-group-from-maharashtra-reached-to-visit-panchayat-of-hockey-sarpanch-came-into-discussion-with-kbc-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"KBC Fame: हॉकी वाली सरपंच की पंचायत का भ्रमण करने पहुंचा महाराष्ट्र का ग्रुप, KBC से आईं चर्चा में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
KBC Fame: हॉकी वाली सरपंच की पंचायत का भ्रमण करने पहुंचा महाराष्ट्र का ग्रुप, KBC से आईं चर्चा में
Wed, 20 Dec 2023 02:26 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझनु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझनु
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 20 Dec 2023 02:26 PM IST
सार
Rajasthan News: कौन बनेगा करोड़पति शो में पहु्ंची झुंझनु जिले के बुहाना गांव की लांबी अहीर पंचायत की सरपंच नीरू यादव हॉकी वाली सरपंच के नाम से मशहूर हो गई हैं। उनके द्वारा पंचायत में किए गए उत्कृष्ट कार्यों को हर जगह सराहना मिल रही है।
विज्ञापन
पंचायत भवन में सरपंच के साथ छात्रों का ग्रुप
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झुंझनु जिले के बुहाना गांव की लांबी अहीर पंचायत की सरपंच नीरू यादव के काम के चर्चे अब पूरे देश में फैल चुके हैं। कौन बनेगा करोड़पति शो के माध्यम से चर्चा में आईं यादव द्वारा पंचायत में किए गए काम को देखने पहुंचे भारती विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, पुणे के छात्रों ने ग्राम पंचायत के विकास कार्यों एवं महिला सशक्तिकरण पर रिसर्च की।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी छात्रों ने पंचायती राज व्यवस्था में आने वाली चुनौतियों, विकास गतिविधियों और महिलाओं की भागीदारी समेत बुनियादे ढांचे के विकास संबंधी सवालों को लेकर सरपंच नीरू यादव से सवाल किए, जिनका उत्तर सरपंच ने बखूबी दिया। 60 से अधिक छात्रों के इस ग्रुप ने गांव में घूमकर पूरे गांव के विकास कार्यों का निरीक्षण किया एवं संबंधित जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
हॉकी वाली सरपंच के नाम से मशहूर नीरू यादव के साथ गांव में पहुंचे छात्रों ने गांव की लड़कियों की हॉकी टीम से भी मुलाकात की। गौरतलब है कि रिसर्च करने गांव पहुंचे छात्र यूनिवर्सिटी के सोशल साइंस सेंटर के स्टूडेंट हैं और दस दिन के राजस्थान के भ्रमण पर हैं।
विज्ञापन
नीरू यादव ने भी शैक्षणिक स्तर पर कई डिग्रियां हासिल की हैं, वे एमएससी, एमएड और पीएचडी हैं। उन्हें सरकारी स्कूल भवन और अन्य बुनियादी ढांचे के विकास में सहयोग करने के लिए राज्य सरकार के शिक्षा विभाग से शिक्षा श्री का सम्मान मिल चुका है। मूलरूप से हरियाणा की रहने वाली नीरू ने गांव की बेटियों के लिए एक हॉकी टीम बनाई है। बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण को रोकने के लिए समारोहों में डिस्पोजल के उपयोग को बंद कर स्टील के बर्तनों का उपयोग करने के लिए गांव में एक 'बर्तन बैंक' भी बनाया गया है। ताकि डिस्पोजल से होने वाले प्रदूषण से छुटकारा मिल सके।