{"_id":"5d70cf898ebc3e015c0c9d50","slug":"kashmiri-student-now-interrogated-by-intelligence-agencies","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: कश्मीरी छात्र से खुफिया एजेंसियों ने की पूछताछ, महिला के वेष में घूम रहा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: कश्मीरी छात्र से खुफिया एजेंसियों ने की पूछताछ, महिला के वेष में घूम रहा था
Thu, 05 Sep 2019 03:37 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 05 Sep 2019 03:37 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध से खुफिया विभाग की पूछताछ
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के अलवर में बुधवार की देर रात पिटाई के शिकार हुए कश्मीरी युवक से खुफिया एजेंसियों ने पूछताछ की। केंद्रीय आईबी और राजस्थान आईबी की टीम सूचना मिलने के बाद नीमराणा थाना पहुंची। जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात कश्मीरी युवक महिला के वेष में घूम रहा था। लोगों ने उसे देखा तो जमकर पिटाई कर दी। कश्मीरी युवक का नाम मीर फैद नीमराणा है जो एरोनॉटिकल इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक फाइनल ईयर का छात्र है।
बता दें कि छात्र बुधवार की रात करीब नौ बजे लड़की के कपड़े पहनकर कस्बे के बाजार मोतीझील में पीएनबी बैंक कृष्णा टावर के आसपास घूम रहा था। वह बाजार स्थित एटीएम में भी घुसा था। वहां से निकलते हुए लोगों ने देख लिया और बच्चा चोर समझकर पकड़ लिया और बिजली के पोल से बांध दिया और बच्चा चोर समझ कर जमकर पीटा।