फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Karauli News ›   SUV hits woman walking in Karauli accident news hindi

Karauli Accident: एसयूवी ने पैदल जा रही महिला को मारी टक्कर, फिर बाइक सवार को रौंदा, एक की मौत; महिला गंभीर

Fri, 17 May 2024 12:59 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 17 May 2024 12:59 PM IST
सार

Karauli Accident: जिला मुख्यालय पर रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां सरमथुरा मार्ग स्थित एनएच-23 आमन का पुरा में लग्जरी एसयूवी ने पैदल चल रही एक महिला और दीपपुरा पेट्रोल पंप के पास बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार पिता की मौत हो गई, जबकि पुत्री घायल हो गई। वहीं पैदल चल रही महिला भी गंभीर रूप से घायल हुई है।

विज्ञापन
SUV hits woman walking in Karauli accident news hindi
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मामले को लेकर शुक्रवार सुबह मृतक के परिजन और समाज के लोग अस्पताल के बाहर सड़क पर धरने पर बैठ गए। सड़क पर जाम लगाकर 50 लाख की आर्थिक सहायता, एक परिजन को सरकारी नौकरी और की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

विज्ञापन


इधर सूचना पर करौली विधायक दर्शन सिंह, डीएसपी अनुज शुभम और तहसीलदार महेंद्र गुर्जर मौके पर पहुंचे तथा समझाइश की। समझाइश कर जाम खुलवाया। इस दौरान परिजनों को नियमानुसार सरकारी सहायता, संविदा पर नौकरी और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का भरोसा दिया है। साथ ही धरना समाप्त कराकर यातायात सुचारु कराया और मृतक का अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

 

करौली सदर थानाधिकारी योगेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रकाश हरिजन पुत्र दीपा उम्र 35 साल निवासी पहाड़ी मीरान की पत्नी करौली अस्पताल में भर्ती है। वह देर रात पत्नी के लिए खाना लेने अपने गांव बाइक से जा रहा था। प्रकाश के साथ उसकी पुत्री प्रियंका भी बाइक पर बैठी हुई थी। इस दौरान एक एसयूवी ने सरमथुरा मार्ग एनएच-23 से स्थित दीपपुरा पेट्रोल पंप के पास बाइक को टक्कर मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक सवार पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल पिता-पुत्री को करौली अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद पिता को मृत घोषित कर दिया। मृतक का शव हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया है। बाइक को टक्कर मारने से पूर्व एसयूवी ने आमन का पुरा में पैदल चल रही एक महिला को भी टक्कर मारी थी। दुर्घटना में किस्तूरी पत्नी परसराम माली उम्र 35 साल निवासी आमन का पुरा गंभीर घायल हुई है। घायल बालिका और महिला का करौली अस्पताल में उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed