{"_id":"65f6bda02f1cae131004f21e","slug":"rajasthan-news-in-the-campaign-against-drug-trade-2-smugglers-arrested-with-5-grams-of-smack-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: नशे के कारोबार के विरुद्ध मुहिम में 5 ग्राम स्मैक के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, पूछताछ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: नशे के कारोबार के विरुद्ध मुहिम में 5 ग्राम स्मैक के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, पूछताछ जारी
Sun, 17 Mar 2024 03:23 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 17 Mar 2024 03:23 PM IST
सार
Karoli: नशे के कारोबार के विरुद्ध पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 5 ग्राम स्मैक और एक मोटर बाइक जब्त की है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर उनके नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
करौली कोतवाली पुलिस ने नशे के कारोबार पर कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 5 ग्राम स्मैक और परिवहन के काम में ली जा रही एक मोटर बाइक जब्त की है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर नशा तस्करी के नेटवर्क का खुलासा करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
थाना अधिकारी सुनील कुमार ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि लोकसभा चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए नशे के कारोबार, अपराधियों की धरपकड़ और अवैध हथियार के खिलाफ एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय के नेतृत्व में अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
इस अभियान के तहत पुलिस ने स्मैक तस्कर महेश सिंह और लवकुश माली को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 520 मिलीग्राम स्मैक जब्त की है। गश्त के दौरान नदी गेट बाहर मोटर साइकिल से नशा ले जाते हुए दोनों तस्करों को पकड़ा गया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों से नशे के कारोबार में लिप्त अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन