फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Karauli News ›   Lok Sabha Election 2024: BJP, Congress and BSP candidate filed nomination from Karauli-Dholpur seat

Lok Sabha Election 2024: करौली-धौलपुर सीट से भाजपा और कांग्रेस के साथ बसपा प्रत्याशी ने भी भरा नामांकन पर्चा

Wed, 27 Mar 2024 03:44 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 27 Mar 2024 03:44 PM IST
सार

आज नामांकन के अंतिम दिन करौली-धौलपुर लोकसभा सीट के लिए भाजपा प्रत्याशी इंदु देवी जाटव, कांग्रेस प्रत्याशी भजनलाल जाटव और बसपा प्रत्याशी विक्रम सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। प्रदेश में प्रथम चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा। 

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024: BJP, Congress and BSP candidate filed nomination from Karauli-Dholpur seat
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

18वीं लोकसभा के पहले चरण के लिए नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन करौली-धौलपुर लोकसभा सीट के लिए भाजपा प्रत्याशी इंदु देवी जाटव, कांग्रेस प्रत्याशी भजनलाल जाटव और बसपा प्रत्याशी विक्रम सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया। प्रथम चरण में करौली-धौलपुर लोकसभा सहित राजस्थान की 12 सीटों पर मतदान होगा।

विज्ञापन


नामांकन के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में भंवर विलास पैलेस में सभा का आयोजन किया गया, जबकि भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में कलेक्ट्रेट के पास जैन नसिया में सभा आयोजित की गई।
विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी इंदु देवी जाटव के साथ नामांकन दाखिल करने के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष बृजलाल डिकोलिया, सपोटरा विधायक हंसराज मीणा, करौली विधायक दर्शन सिंह और करौली की पूर्व विधायक रोहिणी देवी कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के बाद भाजपा प्रत्याशी इंदु देवी की नामांकन सभा में सीएम भजनलाल शर्मा करौली पहुंचे। उनके साथ करौली-धौलपुर प्रभारी जवाहरसिंह बेढम, भरतपुर संभाग प्रभारी सोमकांत और गंगापुर के पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी भजनलाल जाटव कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिवराज मीणा, हिंडौन विधायक अनीता जाटव और टोडाभीम विधायक घनश्याम मेहर के साथ नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे। बसेड़ी विधायक संजय जाटव भी उनके साथ मौजूद थे।


वहीं बसपा प्रत्याशी विक्रम सिंह जाटव ने बसपा जिला अध्यक्ष जमनालाल जाटव और अन्य के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए एएसपी शंकरलाल मीणा, डीएसपी अनुज शुभम एवं एडीएम पिंकी गुर्जर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed