फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Karauli News ›   Lok Sabha 2024: PM Modi will campaign in Karauli tomorrow, know what arrangements were made

Lok Sabha 2024: करौली में कल चुनाव प्रचार करेंगे पीएम मोदी, जानें क्या-क्या किए गए इंतजाम

Wed, 10 Apr 2024 08:20 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 10 Apr 2024 08:20 PM IST
सार

पीएम मोदी गुरुवार को करौली में चुनाव प्रचार करेंगे। इस रैली की तैयारी को लेकर कलेक्टर नीलाभ सक्सेना, एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय, एसपीजी के अधिकारी और भाजपा नेताओं ने सभा स्थल तथा हेलीपैड का जायजा लिया। इस दौरान सभा की तैयारियों की समीक्षा की।

विज्ञापन
Lok Sabha 2024: PM Modi will campaign in Karauli tomorrow, know what arrangements were made
इंतजामों की जांच करने पहुंचे पुलिस अधिकारी और स्निफर डॉग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अप्रैल को गणगौर के अवसर पर राजस्थान के करौली में कैलादेवी मार्ग स्थित सिद्धार्थ सिटी में जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री करौली-धौलपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी इंदू देवी जाटव के समर्थन में विजय शंखनाद रैली को संबोधित करेंगे। रैली में पीएम के साथ सीएम भजनलाल शर्मा सहित अन्य भाजपा नेता भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन


वहीं, रैली की तैयारी को लेकर कलेक्टर नीलाभ सक्सेना, एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय, एसपीजी के अधिकारी और भाजपा नेताओं ने सभा स्थल तथा हेलीपैड का जायजा लिया। इस दौरान सभा की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान अधिकारियों को सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने, सभा में पहुंचने, लोगों के लिए बैठने, पानी और हवा सहित अन्य व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सिद्धार्थ सिटी में पीएम की सभा के लिए तीन हेलीपैड बनकर तैयार हैं। साथ ही जनसभा के लिए तीन डोम बनाए गए हैं। डोम में हजारों लोगों की बैठने की व्यवस्था की गई है। पीएम की सभा में पहुंचने वाले लोगों के लिए गंगापुर रोड से आने वालों के लिए रीको और हिंडौन की ओर से आने वाले लोगों के लिए कृषि उपज मंडी में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम की सभा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। सभा और हेलीपैड स्थल के तीन किलोमीटर में नो फ्लाइंग जोन निर्धारित किया है। इस दौरान रिमोट कंट्रोल डिवाइस, ड्रोन, और फ्लाइंग ऑब्जेक्ट पर पुलिस और सुरक्षा अधिकारियों की पूरी निगरानी रहेगी। आदेश की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। हेलीपैड और सभा स्थल की जांच करने स्नैफर डॉग, तथा विशेष सुरक्षा दस्ता करौली पहुंचा। विशेष सुरक्षा दस्ताने सभा स्थल व हेली पैड की जांच पड़ताल की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed