{"_id":"66705bfa8adcab05570cf91f","slug":"karauli-weather-possibility-of-storm-in-seven-districts-including-karauli-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karauli weather: करौली सहित सात जिलों में आंधी चलने की संभावना, 9 जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karauli weather: करौली सहित सात जिलों में आंधी चलने की संभावना, 9 जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी
Mon, 17 Jun 2024 09:23 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 17 Jun 2024 09:23 PM IST
सार
जिला मुख्यालय सहित क्षेत्र में दोपहर को क्षेत्र में छितराए हुए बादल छा गए और करीब 10 मिनट तक हल्की बूंदाबांदी हुई। बूंदाबांदी से क्षेत्र में उमस में बढ़ोतरी हो गई।
विज्ञापन
भीगने के डर से बारिश रुकने का इंतजार करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में भले ही प्री-मानसून की बारिश शुरू हो गई हो, लेकिन गर्मी ने क्षेत्र वासियों को बेहाल कर रखा है। करौली सहित राजस्थान के 9 जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। करौली सहित सात जिलों में आंधी चलने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
हीटवेव के चलते करौली के हिंडौन सिटी स्थित ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन पर दोपहर का अधिकतम तापमान 44.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि जिला मुख्यालय सहित क्षेत्र में दोपहर को क्षेत्र में छितराए हुए बादल छा गए और करीब 10 मिनट तक हल्की बूंदाबांदी हुई। बूंदाबांदी से क्षेत्र में उमस में बढ़ोतरी हो गई। उमस के चलते लोगों को गर्मी ने अधिक परेशान किया। सुबह से ही क्षेत्र में तेज गर्मी के साथ उमस से क्षेत्रवासी परेशान रहे।
विज्ञापन
हिंडौन सिटी ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन के मुकेश नायक ने बताया कि मौसम विभाग ने तेज हवा के साथ कही कहीं बूंदाबांदी, वज्रपात, मेघ गर्जना, धूल भरी आंधी और 20 से 30 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 44.9 डिग्री तथा रविवार को 45 पॉइंट 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन